रणनीति कामयाब: कांग्रेस जीती पर धुल न सका क्रॉस वोटिंग का दाग, बौद्ध की जीत से बची हुड्डा की साख; हार का दाग मिटा Chandigarh News Updates

[ad_1]

क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं और सियासी अटकलों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत ने न केवल पार्टी को राहत दी है, बल्कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक कद को भी नई मजबूती प्रदान की है। 

Trending Videos

इस चुनाव से पहले जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा था, उससे यह साफ था कि मुकाबला आसान नहीं होगा। हरियाणा की राजनीति में क्रॉस वोटिंग का इतिहास रहा है और कांग्रेस भी अतीत में इसका खामियाजा भुगत चुकी है। 

ऐसे में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने विधायकों को एकजुट रखना और मतदान के दिन तक रणनीतिक अनुशासन बनाए रखना था। इस पूरे अभियान में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फ्रंटफुट पर रहकर नेतृत्व किया।

[ad_2]
रणनीति कामयाब: कांग्रेस जीती पर धुल न सका क्रॉस वोटिंग का दाग, बौद्ध की जीत से बची हुड्डा की साख; हार का दाग मिटा