in

‘ये हिंदुस्तान है कोई पाकिस्तान-तालिबान नहीं, मुगलिया फरमान नहीं चलेगा’- अनुराग ठाकुर – India TV Hindi Politics & News

‘ये हिंदुस्तान है कोई पाकिस्तान-तालिबान नहीं, मुगलिया फरमान नहीं चलेगा’- अनुराग ठाकुर – India TV Hindi Politics & News
#

[ad_1]

लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश हो गया है। इस बिल पर लगतार चर्चा जारी है। वक्फ विधेयक पर विपक्ष दलों की आपत्ति को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का और वक्फ बोर्ड पर भी जमीनों पर कब्जे का आरोप लगाया। है। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर ये भी कह दिया कि ये हिंदुस्तान है कोई पाकिस्तान-तालिबान नहीं। यहां मुगलिया फरमान नहीं चलेगा। आइए जानते हैं कि अनुराग ठाकुर ने इस बिल को लेकर और क्या कुछ कहा है।

ये कोई पाकिस्तान या तालिबान नहीं- अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- “एक ओर विपक्ष हाथ में लाल सी किताब लेकर चलते हैं जो कहने को तो संविधान है लेकिन वह संविधान नहीं है। अगर आप संविधान की कॉपी को देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि एक देश में एक ही संविधान रहेगा। आपने एक देश में दो विधान बनाने का काम किया है। आपको तय करना होगा कि आपको वक्फ के साथ रहना है या संविधान के साथ। जो बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं उनको मैं यही कहना चाहता हूं कि ये हिंदुस्तान है कोई पाकिस्तान या तालिबान नहीं। यहां बाबा साहब का संविधान चलेगा, यहां मुगलिया फरमान नहीं चलेगा। एक नहीं ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिलेंगे। आज हम केवल संविधान संशोधन पर चर्चा नहीं कर रहे। एक ऐसे समानांतर सत्ता को चुनौती दे रहे हैं जो कि दशकों से अनियंत्रित रूप से अस्तित्व में है।”

दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे- अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- “वक्फ संशोधन 2025 केवल कानून में बदलाव नहीं बल्कि एक संदेश है कि देश में एक ही कानून चलेगा वो है भारत का संविधान, संविधान के ऊपर कुछ भी नहीं। वक्फ बोर्ड का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था। लेकिन कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों ने इस भूमि को अपारदर्शी और गैर जिम्मेदाराना तरीके से राजनीतिक संरक्षण देते हुए ऐसा साम्राज्य बनाया जहां इसे अपना वोट बैंक का एटीएम बना कर रख दिया है। 70 सालों से इन्होंने यही किया। 1947 में भारत ने एक विभाजन देखा है। वो विभाजन एक परिवार और पार्टी के कारण हुआ। आज जमीन जिहाद और लैंड जिहाद के नाम पर दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे। एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में एक कानून, एक संविधान और एक भारत रहेगा। एक स्पष्ट संदेश भी है कि एक हैं तो सेफ हैं।”

कब्जा करने का काम हुआ- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा- “हम इस बिल के माध्यम से पारदर्शिता लाएंगे और जवाबदेही तय करेंगे। जिनके अपने नेता भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए हैं। जिनके राज्य में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हुए जिनका उल्लेख किया जाएगा। 70 सालों से ये प्रक्रिया चल रही है। 1964, 1969 तक एक के बाद दूसरे संशोधन आए, 1995 से 2013 तक इस कानून को ऐसा बना दिया गया कि इसको चुनौती देने का भी हक नजर नहीं आता था। न कोई ऑडिट न कोई निरीक्षण, बस भूमि अधिग्रहण की बात। शहर दर शहर गली दर गली इस पर एक तरह से एक कब्जे के बाद दूसरा कब्जा करने का काम किया गया। ये कोई धर्मपेक्षता नहीं थी बल्कि ये एक नरम विभाजन की ओर ले जाने का काम था। पहले तो देश का विभाजन किया। इसके बाद धारा 370 और 35A देकर ऐसे जख्म दिए कि हजारों लोगों की मौत हो गई। नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे हटाया। मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक हटाकर मुस्लिम बहनों को निजात दिलाई।”

धार्मिक सामंतवाद के खिलाफ है बिल- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा- “कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों ने वोट बैंक के लिए संविधान का सौदा किया। वक्फ बिल अन्याय की जड़ पर प्रहार है। इसके बाद सभी के लिए न्याय ही न्याय है। हमने कहा है कि हर वक्फ संपत्ति रजिस्टर्ड हो और उसके आंकड़े होने चाहिए और हर झगड़ा कानून के अंतर्गत हल हो न कि किसी डर और भय के भीतर। आपको इस बात का डर क्यों है कि अगर किसी को न्याय मिलता है, ट्रिब्यूनल के बाद को हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना चाहता है तो आप इसे क्यों रोकते हो। देश में हर कानून के अंतर्गत आप एक के बाद दूसरे कोर्ट जा सकते हो लेकिन वक्फ में ये कानूनी रोक क्यों लगा रखी थी। ये बिल किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि धोखा, भ्रष्टाचार और धार्मिक सामंतवाद के खिलाफ है और हम इसके खिलाफ रहेंगे। ये बात साफ है कि ये आस्था का विषय नहीं है।”

#

ये बिल हिंदू बनाम मुस्लिम नहीं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा- “जब तक नरेंद्र मोदी पीएम हैं तब तक तुष्टिकरण बंद रहेगा। ये बिल हिंदू बनाम मुस्लिम नहीं है। ये बिल संविधान बनाम भ्रष्टाचार है, ये भारत बनाम आंतरिक विभाजन है। एक बार बंटवारा हो चुका है लेकिन अब आपके कारनामों के कारण बार-बार बंटवारा नहीं होने देंगे। तुर्की में 1923 के बाद 1924 में वक्फ मंत्रालय को खत्म कर दिया गया और जनरल डायरेक्टरेट ऑफ फाउंडेशन बना। ये लोगों की भलाई के लिए पैसा लगाता है। कुवैत, लेबनॉन जैसे देशों में भी ऐसा हुआ। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया गया। मात्र 200 लोगों के हाथ में वक्फ बोर्ड को दे रखा है। देश के लाखों करोड़ रुपये की संपत्ति दे रखी है।”

मंदिर, गांव, जमीनों पर भी कब्जा कर लिया- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा- “कांग्रेस पार्टी ने वोटबैंक के लिए संविधान का सौदा किया। जिसपर भी नजर रखोगे वो वक्फ की संपत्ति बन जाएगा। भारत में कौन सा ऐसा कानून है, जिसने आपके घर, आपके गांव और आपके मंदिर को छीन लिया या कौन सा ऐसा कानून है जो संविधान से भी उपर है। इस कानून का नाम है वक्फ जो कांग्रेस के शासन में बना था, जिसने मंदिर, गांव, जमीनों पर भी कब्जा कर लिया और इसके खिलाफ आप कोर्ट भी नहीं जा सकते हैं। कर्नाटक में जो वक्फ का घोटाला हुआ था, उसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी हाथ था। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर किसी की संपत्ति जिसके ऊपर इन्होंने कब्जा कर लिया है, तो इसमें वक्फ को साबित नहीं करना है, जिसकी प्रॉपर्टी है उसे कोर्ट में धक्के खाने पड़ते हैं।

वक्फ के पास मालदीव जैसे 12 देशों के बराबर जमीन

अनुराग ठाकुर ने कहा- “अगर सरकारी जमीन छीनी जा सकती है, गांव के गांव छीने जा सकते हैं तो सोचिए आम लोगों का क्या हाल होगा। यूपी में लाल टोपी वाले सरकार में, इनके उस समय के मंत्री ने सैकड़ों एकड़ जमीन खा गए। इनके काले कारनामें और भी हैं। ये मुस्लिम विरोधी भी हैं, पसमांदा, अहमदिया और महिला विरोधी भी हैं। ये गरीबों के उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं कर पाएं। साल में 12 हजार करोड़ रुपये की आमदनी 9 लाख एकड़ की जमीन से हुई होती लेकिन आपने केवल वोट की राजनीति की। मॉरीशस जैसे दो देशों के बराबर वक्फ के पास जमीन है। मालदीव जैसे 12 देशों के बराबर वक्फ बोर्ड के पास जमीन है। लालू प्रसाद यादव जब सीएम थे तब उन्होंने कहा कि पटना के डाक बंगले की जमीन वक्फ बोर्ड खा गया। सरकारी जमीन ये खा जा रहे हैं।”

#

Latest India News



[ad_2]
‘ये हिंदुस्तान है कोई पाकिस्तान-तालिबान नहीं, मुगलिया फरमान नहीं चलेगा’- अनुराग ठाकुर – India TV Hindi

बर्खा बिष्ट ने तोड़ी चुप्पी! क्या करण वीर मेहरा की वजह से टूटी उनकी शादी? ट्रोल्स के तीखे सवालों का दिया करारा जवाब Latest Entertainment News

बर्खा बिष्ट ने तोड़ी चुप्पी! क्या करण वीर मेहरा की वजह से टूटी उनकी शादी? ट्रोल्स के तीखे सवालों का दिया करारा जवाब Latest Entertainment News

Democratic-backed Susan Crawford wins Wisconsin Supreme Court seat, cementing liberal majority Today World News

Democratic-backed Susan Crawford wins Wisconsin Supreme Court seat, cementing liberal majority Today World News