[ad_1]
हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में दोनों सीएम की ये तस्वीर सियासी पारे को भी बढ़ा रही है।
भगवंत मान के कान में कुछ कहते नायब सैनी।
– फोटो : करुण शर्मा/अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम को चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पंजाब और हरियाणा के गवर्नर, दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
एट होम कार्यक्रम की समाप्ति के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विदा लेते समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के करीब जाकर उनके कान में कुछ कहा। इसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है। नेताओं और अफसरों के मुंह से अलग अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि उस समय दोनों सीएम के नजदीक खड़े पंजाब के एक मंत्री ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने मान से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में ताल ठोक रही है। एट होम कार्यक्रम में पंजाब के सीएम ने गवर्नर को पंजाबी विरसे से संबंधित प्रस्तुति भी दिखाई।
[ad_2]
ये तस्वीर कुछ कहती है: एट होम कार्यक्रम के बाद भगवंत मान के कान में क्या बोले नायब सैनी, अटकलों का बाजार गर्म