in

यूपी समेत 10 राज्यों में छह दिनों तक बारिश की चेतावनी, बदल रहा मौसम का मिजाज – India TV Hindi Politics & News

यूपी समेत 10 राज्यों में छह दिनों तक बारिश की चेतावनी, बदल रहा मौसम का मिजाज – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : ANI
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसकी वजह से ठंड लौट सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक फरवरी से छह दिनों तक बारिश होगी, जबकि पहाड़ी राज्यों में पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। दिल्ली में तीन फरवरी को बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 3 फरवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 फरवरी तक बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, कराईकल, केरल, माहे में 2 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3-5 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट  वर्षा की संभावना है। 3, 5 और 6 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में दो फरवरी तक मौसम ठीक रहेगा लेकिन तीन फरवरी को बारिश हो सकती है। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 27°C से गिरकर 21-22°C तक पहुंच सकता है। लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालाँकि 6 फरवरी के बाद तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप निकल रही है और ठंड भी कम हुई है। 

घने कोहरे की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इन जगहों पर सुबह और रात के समय कोहरा देखा जा सकता है।

Latest India News



[ad_2]
यूपी समेत 10 राज्यों में छह दिनों तक बारिश की चेतावनी, बदल रहा मौसम का मिजाज – India TV Hindi

अमेरिका में विमान हादसे के बाद अब भी जारी है बचाव अभियान, 40 से अधिक शव बरामद – India TV Hindi Today World News

अमेरिका में विमान हादसे के बाद अब भी जारी है बचाव अभियान, 40 से अधिक शव बरामद – India TV Hindi Today World News

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा, राणा ने बरपाया कहर Today Sports News

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा, राणा ने बरपाया कहर Today Sports News