यूनान के लेस्बोस द्वीप के निकट पलटी प्रवासियों से भरी नाव, 7 लोगों की मौत – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
यूनान में पलटी नाव की तलाश में राहत और बचाव दल।

एथेंस: यूनान में लेस्बोस द्वीप के पास प्रवासियों से भरी एक नौका के पलटने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह नौका तुर्की से प्रवासियों को एक निकटवर्ती यूनानी द्वीप पर ले जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। इस नाव के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यूनान के तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही लेस्बोस द्वीप के उत्तरी तट पर खोज और बचाव अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया। इसके दौरान मृतकों के शव बरामद किए गए। तटरक्षक बल ने बताया कि 23 लोगों को बचा लिया गया है। इसने बताया कि नाव पर सवार कुल लोगों की संख्या और उनकी राष्ट्रीयता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। तटरक्षक बल ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है।हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि नौका में कुल कितने लोग सवार थे। (एपी)

 

Latest World News



[ad_2]
यूनान के लेस्बोस द्वीप के निकट पलटी प्रवासियों से भरी नाव, 7 लोगों की मौत – India TV Hindi