[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गुरुवार से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के 15 से 29 साल के युवा अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि युवा अधिकारी एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा राज्यभर में जिला युवा महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 6 और 7 नवंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और लोक संस्कृति के प्रति गर्व प्रकट करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। महोत्सव के दौरान समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, लोक वाद्य यंत्र वादन और लोक कला प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
[ad_2]
यूथ::::: आईटीआई पलवल में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव आज



