यूट्यूबर मलिक को मिल सकती पुलिस सुरक्षा: जीरकपुर पुलिस ने तैयार की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट; 1 करोड़ रंगदारी, जान से मारने की मिली थी धमकी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

अरमान मलिक को मिली सकती है पुलिस सुरक्षा, पुलिस ने बनाई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट।

हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक को एक करोड़ की रंगदारी मांगने और बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देने के मामले में मोहाली की जीरकपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, अब पुलिस उनकी थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट बनाने में जुटी है। जिसमें पता लगाया जा रहा है

.

यह रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस की तरफ से की जानी है। वहीं, परिवार ने किसी दिल्ली के व्यक्ति के बारे में बताया है, जो कि उन्हें मारने की धमकियां दे रहा है।

पत्नी को आई कॉल- पति को मार दिया जाएगा

पुलिस से पता चला है कि उनकी पत्नी को फोन कॉल्स आई थीं, जिसमें कहा गया है कि उनके पति को मार दिया जाएगा। शिकायत के अनुसार, धमकी में कहा गया है कि तेरे पति व बच्चों को मार देंगे।

दिल्ली के किसी व्यक्ति पर परिवार ने संदेह जताया है। अब पुलिस द्वारा उसके नाम की पड़ताल की जा रही है। वहीं, पुलिस की तरफ से उन्हें एविडेंस मांगे गए हैं।

एसपी गजलप्रीत कौर मीडिया को जानकारी देती हुई।

पुलिस बयान दर्ज कर चुकी

पुलिस के मुताबिक, अरमान मलिक को कुछ महीने पहले धमकियां आई थीं। उस समय भी उन्हें रंगदारी के लिए कॉल्स आई थीं। यह व्यक्ति कौन सा है, उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस सारी रणनीति से केस की तैयारी में जुटी है। पुलिस उसके बयान दर्ज कर चुकी है। जीरकपुर की एसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूट्यूबर ने शिकायत में ये बातें बताईं…

  • 20 दिन से चल रहा यह सिलसिला: यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें विदेशी नंबर से धमकियां मिलने का सिलसिला करीब 20 दिन पहले से शुरू हुआ था। जब वह दुबई गए थे, तब से फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे थे, लेकिन वह व्यस्त होने के चलते इन्हें पिक नहीं कर पाते थे।
  • मैंने फोन नहीं उठाया तो पत्नी के पास कॉल गया: अरमान ने कहा कि जब उन्होंने फोन नहीं उठाए तो बदमाशों ने उनकी पत्नी कृतिका को फोन किया। इसके बाद उनके करीबी दोस्त सूरज भाटिया को फोन किया। उन्हें कहा कि अरमान को भी कहो फोन उठाए। इसके बाद उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी पायल मलिक के नंबर पर कॉल की। पायल का अपना बिजनेस है। ऐसे में वह हर फोन कॉल उठाती है, तो उसने फोन पिक कर लिया। इसके बाद उन्होंने पायल के पास मैसेज भी भेजा।
  • 2 विदेशी नंबरों से कॉल आई, वॉयस नोट छोड़े: अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें 2 विदेशी नंबरों से कॉल्स आ रही हैं। उन्हें 50 के करीब वॉयस नोट छोड़े गए। पुलिस को दोनों नंबर दे दिए हैं। उन्होंने कहा- मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
  • मैंने मामले को इग्नोर किया, अब मारने की धमकी मिली: अरमान मलिक ने कहा- मैं काफी दिनों से इस चीज को इग्नोर कर रहा था। आज मारने की धमकी दी। वह बच्चे जिन्हें दुनिया के बारे में कुछ नहीं पता है, उनके लिए कहा गया कि तुम लोग हत्थे नहीं चढ़ोगे तो तुम्हारे बच्चों को देख लेंगे।
  • पहले पांच करोड़ मांगे, अब एक करोड़: अरमान मलिक ने कहा पहले 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे। फिर 30 लाख रुपए की बात की और अब एक करोड़ रुपए मांगे गए हैं।

[ad_2]
यूट्यूबर मलिक को मिल सकती पुलिस सुरक्षा: जीरकपुर पुलिस ने तैयार की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट; 1 करोड़ रंगदारी, जान से मारने की मिली थी धमकी – Chandigarh News