यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के सुदजा शहर पर किया कब्जा – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : DEFENSE OF UKRAINE (X)
Ukraine Army

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कुर्स्क क्षेत्र में रूस के सुदजा शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। यह शहर, यूक्रेन द्वारा अब तक कब्जा किए गए सबसे बड़े शहर में से एक है, जहां युद्ध से पहले जनसंख्या लगभग 5,000 थी। जेलेंस्की ने कहा कि सुदजा में यूक्रेनी सैन्य कमांडर का कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यालय के कामकाज के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। 

यूक्रेन आर्मी ने कुर्स्क पर किया था हमला

रूस का सुदजा शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 10 किमी दूरी पर है। इसकी आबादी करीब 5,000 है। यहां रूस का एक गैस पाइपलाइन स्टेशन है। इसकी मदद से वह यूरोपीय देशों को गैस सप्लाई करता है। यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की के मुताबिक यूक्रेन ने रूस के 1,150 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने छह अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था।

आगे बढ़ रही है सेना

इससे पहले यूक्रेन की सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के लिए पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा था कि यूक्रेन का अब कुर्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर कब्जा है। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और 15 वर्ग मील क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। 

रूस ने भेजे हथियार

उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से ने कहा गया है कि वह कुर्स्क में और अधिक बल और हथियार भेज रहा है, जहां यूक्रेनी सैनिक सीमा पार कर रूसी क्षेत्र में घुस गए हैं। रूस की स्टेड मीडिया के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कुर्स्क के सुदजानस्की में बीएम-21 ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, तोपें, टैंक और मिलिट्री ट्रक भेजे हैं। हाल ही में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि रूस ने कुर्स्क क्षेत्र से विमान रोधी मिसाइल, तोप, मोर्टार, ड्रोन, ग्लाइड बम और 100 से अधिक मिसाइलों से दो हजार से अधिक हमले किए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:

ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

अफ्रीका के बाहर यूरोप तक फैला Mpox, स्वीडन में मिला पहला केस

Latest World News



[ad_2]
यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के सुदजा शहर पर किया कब्जा – India TV Hindi