{“_id”:”676b08ec4cb8c21a0409b635″,”slug”:”youth-should-get-intoxicated-with-books-this-will-make-them-successful-chief-minister-nayab-singh-saini-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130459-2024-12-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”युवा किताबों से करें नशा, यही सफल बनाएंगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल की प्रमिता का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। गांव फूलकां में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गर्व की बात है कि मुझे आज महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि गांव पूरी तरह से नशा मुक्त बनाएंगे। युवाओं को नशा करना है तो किताब से करें। किताबें ही युवाओं को सफल बनाएंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला, महाराजा सूरजमल की 18 वीं पीढ़ी के वंशज नरेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव फूलकां के ग्रामीण अपनी संस्कृति और इतिहास को संजो रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर चले और उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाएं। महाराजा सूरजमल जैसे महान लोगों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा बचाओ अभियान के तहत संकल्प लेकर जायेंगे। सभी माताएं, बहनें, बुजुर्ग और युवा संकल्प लें कि गांव को पूरी तरह से नशा मुक्त करेंगे। यही महाराजा सूरजमल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगपत्र के तहत सौंपी गई मांगों को विभाग के अधिकारियों से मौका निरीक्षण करवाकर पूर्ण करवाने का कार्य किया जाएगा। जाट समाज की सामाजिक संस्था को 21 लाख रुपये और भीम राव आंबेडकर शिक्षा ट्रस्ट को 11 लाख रुपये की देने की घोषणा की।
::::::::::::::::::::::::::::::::::
सरपंचों को जल्द बुलाऊंगा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए सरपंचों को कहा कि आप अपने अपने गांवों के विकास कार्यों पर फोकस करें। गांव को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है। आपको लेकर योजना बना रहा हूं और आपको जल्द ही बुलाऊंगा। गांवों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
यह गिनाई योजनाएं और लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ही सबसे पहले किसानों की एमएसपी पर फसल खरीदने का काम किया है। फसल का पैसा किसान के खाते में 36 घंटे में पहुंच जाता है, जो पहले आढ़तियों के फेर में अटक जाया करता था। सरकार ने 12 लाख किसानों के खाते में 1 लाख 25 करोड़ पैसा खाते में डालने का काम किया है। सरकार ने प्रति एकड़ दो हजार रुपये किसानों को दिए। 825 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए। आबियाने को सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया है। 133 करोड़ रुपये किसानों का माफ किया है। विधानसभा में पास कर पट्टेदार किसानों को मालिक बनाने का काम सरकार ने किया है। 20 साल से शामलात व सरकारी भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को मालिक बनाने का काम सरकार ने किया है।
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर दोपहर के समय लगा लंबा जाम। संवाद
[ad_2]
युवा किताबों से करें नशा, यही सफल बनाएंगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी