युवाओं को स्किल प्रशिक्षण लेने से ही मिलेंगे रोजगार के ज्यादा अवसर : जिंदल Latest Haryana News

[ad_1]

बाबैन। सांसद नवीन जिंदल ने बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से स्किल प्रशिक्षण की सुविधाओं के बारे में संवाद भी किया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर पहुंचकर, संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम सांसद नवीन जिंदल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शिक्षा के क्षेत्र में देश को दिए गए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली और वहां उपस्थित छात्रों से सीधा संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। निरीक्षण के दौरान सांसद जिंदल ने संस्थान की व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना की। सांसद ने छात्रों के लिए संस्थान में बनाए गए जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत अत्यंत आवश्यक है।


Trending Videos

युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर नवीन जिंदल फाउंडेशन से कृष्मन सिंह सैनी ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल का यह संस्थान दौरा, महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के प्रशिक्षक, स्टाफ और छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा।

कुरुक्षेत्र। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र क

कुरुक्षेत्र। महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र क

[ad_2]
युवाओं को स्किल प्रशिक्षण लेने से ही मिलेंगे रोजगार के ज्यादा अवसर : जिंदल