{“_id”:”69a1fb0b54ce7edda307075d”,”slug”:”keeping-youth-away-from-drugs-is-everyones-responsibility-rajesh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-150861-2026-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”युवाओं को नशे से दूर रखना सबकी जिम्मेदारी : राजेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ग्राम प्रहरी के नेतृत्व में कई स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम थाना सदर थानेसर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंची और कर्मचारियों व आमजन को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खानपुर कोलिया और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीम ने लोगों से बातचीत की। सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना सबकी जिम्मेदारी है। नशा करने और बेचने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशा न करने की शपथ दिलाते हुए अपील में कहा कि वे अपने परिवार के साथ समय बिताएं। नशे से जुड़ी कोई भी सूचना टोल फ्री-1933 पर दें। यदि कोई असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल-112 को सूचित करें।
Trending Videos
[ad_2]
युवाओं को नशे से दूर रखना सबकी जिम्मेदारी : राजेश