[ad_1]
Last Updated:
Yamunanagar Civil Hospital Blast : यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. एडमिन ब्लॉक में जो ब्लास्ट हुआ, उसके चलते छत से एक 50 से 60 फीट लंबा पिलर भी नीचे गिर गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एक गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ. वही इस ब्लास्ट के चलते एडमिन ब्लॉक की कई जगह से सीलिंग टूट गई और कई जगह से दीवारों को भी नुकसान हुआ यहां तक की इस्तेमाल के की आवाज से ट्रॉमा सेंटर के शीशे भी चकनाचूर हो गए.
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर स्थित सिविल अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में देर रात करीब 1 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में लगे शीशे चकनाचूर हो गए. विस्फोट के चलते एडमिन ब्लॉक की छत से करीब 50 से 60 फीट लंबा एक पिलर नीचे खड़ी स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पर आ गिरा, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा.
ब्लास्ट के कारण एडमिन ब्लॉक के कई हिस्सों में सीलिंग टूट गई, जबकि कई जगह दीवारों को भी गंभीर नुकसान हुआ है. धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉमा सेंटर के शीशे तक टूट गए. अचानक हुए इस धमाके से अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की. शुरुआती तौर पर इस धमाके की वजह छत पर लगे सोलर गीजर में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, हालांकि सोलर गीजर में इतना बड़ा विस्फोट कैसे हुआ, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.
पुलिस ने रात में ही मौके को सुरक्षित कर लिया था और अब सुबह होने के बाद पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
[ad_2]


