यमन में हूतियों के ठिकानों पर अब किसने बरसा दिए बम? – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों में किए गए हवाई हमले

दुबई: यमन की राजधानी सना समेत हूती नियंत्रित क्षेत्रों में हवाई हमले किए गए है। इन हमलों में सना के आसपास के क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया है। अभी स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग हताहत हुए हैं। हूती विद्रोहियों के खिलाफ 15 मार्च से शुरू किए गए अभियान में ये हमले अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीषण माने जा रहे हैं।

सना में बरसाए गए बम

हूती विद्रोहियों द्वारा मुहैया कराई गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, यमन की राजधानी सना में हुए हमलों में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। सना पर 2014 से विद्रोहियों का कब्जा है। इस दौरान यमन के बंदरगाह शहर होदेदा, सादा, अल-जौफ, अमरान और मारिब प्रांतों को भी निशाना बनाया गया। 

अमेरिकी सेना ने क्या कहाय़

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक वीडियो में सना में एक बम गिरने के बाद आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ ने फिलहाल यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने ये हमले किए हैं। 

यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों में किए गए हवाई हमले

Image Source : AP

यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों में किए गए हवाई हमले

कौन हैं हूती?

हूती यमन के अल्पसंख्यक शिया ‘जैदी’ समुदाय का एक हथियारबंद समूह है। इस समुदाय ने 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के कथित भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए इस समूह का गठन किया था। इसका नाम संस्थापक हुसैन अल हूती के नाम पर पड़ा है। हूती खुद को ईरान समर्थक बता चुके हैं (एपी)

यह भी पढ़ें: 

गाजा में थम नहीं रहे इजरायल के हमले, IDF ने हमास के प्रवक्ता को किया ढेर; मारे गए 7 लोग

बलूचिस्तान में अलग-अलग हमलों में 8 लोगों की मौत, बंदूकधारियों ने 6 यात्रियों को बस से उतारकर गोलियों से भूना

Latest World News



[ad_2]
यमन में हूतियों के ठिकानों पर अब किसने बरसा दिए बम? – India TV Hindi