[ad_1]
Best Yoga Asanas For High BP Patients: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. मौसम में ठंडक आने पर यह परेशानी और भी गंभीर हो जाती है. दरअसल, ठंडे मौसम के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है. अगर लंबे समय तक बीपी कंट्रोल में न रहे, तो इसका असर हार्ट, किडनी और दिमाग पर पड़ सकता है. बुजुर्गों, मोटापे से जूझ रहे लोगों और पहले से बीपी की समस्या वाले मरीजों को इस मौसम में खास सतर्क रहने की जरूरत होती है.
ऐसे में योग को हाई बीपी कंट्रोल करने का एक प्राकृतिक और असरदार तरीका माना जाता है, योग न सिर्फ शरीर को सक्रिय रखता है, बल्कि तनाव कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में भी मदद करता है. योग गुरु रामदेव के अनुसार, कुछ खास योगासन सर्दियों में हाई बीपी को संतुलित रखने में मददगार हो सकते हैं.
भुजंगासन
भुजंगासन से छाती खुलती है और फेफड़ों तक ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है. सर्दियों में जब ठंड की वजह से रक्त संचार धीमा हो जाता है, तब यह आसन ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करता है. इससे हार्ट पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर संतुलन में रहता है.
मंडूकासन
मंडूकासन पेट और नर्वस सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जो सर्दियों में बीपी बढ़ने का बड़ा कारण बन सकते हैं. नियमित अभ्यास से शरीर को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
शशांकासन
शशांकासन को मन को शांत करने वाला योगासन माना जाता है. मानसिक तनाव और दबाव सर्दियों में बीपी बढ़ा सकते हैं. यह आसन दिमाग को शांत करता है, दिल की धड़कन को सामान्य करता है और हाई बीपी कंट्रोल में मदद करता है.
स्थित कोणासन
स्थित कोणासन शरीर का संतुलन और रक्त प्रवाह बेहतर करता है. यह दिल और मांसपेशियों को सक्रिय रखता है, जिससे अचानक बीपी बढ़ने का खतरा कम होता है. नियमित अभ्यास से शरीर गर्म रहता है और ब्लड प्रेशर स्थिर बना रहता है.
हाई बीपी कंट्रोल के लिए ये बातें भी जरूरी
-
नमक का सेवन सीमित रखें, इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.
-
रोज हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें, इससे शरीर फिट रहता है और कई दिक्कतों को कंट्रोल किया जा सकता है.
-
तनाव और चिंता से दूर रहें. आप जितना ज्यादा तनाव लेंगे, दिक्कत उतना ही ज्यादा बढ़ेगी.
-
डॉक्टर की बताई दवाएं समय पर लें
-
पूरी नींद जरूर लें
ये भी पढ़ें-क्या होती है हाथी पांव वाली बीमारी, क्या इसमें सच में हाथी जैसा हो जाता है पैर?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत




