[ad_1]
मोहाली पुलिस ने 9.88 करोड़ रुपए की फेक करेंसी पकड़ी।
पंजाब के मोहाली में पुलिस ने 9.88 करोड़ रुपए की फेक करेंसी बरामद की है। इसमें पुलिस को एक हजार और 500 रुपए के पुराने नोट भी मिले हैं। SSP हरमनदीप सिंह ने बताया कि मामले में हरियाणा के 2 युवकों को अरेस्ट किया गया है।
.
आरोपी स्कार्पियों गाड़ी में भरकर करेंसी ले जा रहे थे। गड्डी में असली नोटों के अंदर नकली नोट डाल रखे थे। इन पर पहले 7 करोड़ रुपए की ठगी का मामला भी दर्ज है। अब डीएसपी की निगरानी में एक जांच टीम गठित कर दी गई है।
स्कार्पियों में मिली फेक करेंसी के साथ मोहाली पुलिस।
सिलसिलेवार पढ़िए पुलिस ने कैसे पकड़ी फेक करेंसी
- 9.88 करोड़ रुपए की जाली करेंसी जब्त: मोहाली पुलिस टीम ने पुराना अंबाला-कालका हाईवे पर घग्गर पुल के पास नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान सामने से एक स्कॉर्पियो-एन (HR-41-M-6974) आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो 11.05 लाख रुपए की असली करेंसी और करीब 9.88 करोड़ रुपए की फेक करेंसी मिली।
- हरियाणा के 2 युवकों को हिरासत में लिया: पुलिस ने मामले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सचिन और गुरदीप सिंह को अरेस्ट किया है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई लोगों काे ठगी का शिकार बना चुका है। अभी करेंसी कहा से आई इसकी जांच चल रही है।
- डीएसपी की निगरानी में एक टीम गठित की: एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस को दोनों आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ब्रार की निगरानी में एक टीम गठित की गई।

स्कार्पियों के अंदर बैग में नोट भर रखे थे।
1 हजार रुपए के पुराने नोट भी पकड़े SSP हंस ने बताया कि स्कार्पियों से बरामद हुई जाली करेंसी में 1 हजार रुपए के 80 बंडल (80 लाख रुपए), 500 रुपए के 60 बंडल (30 लाख रुपए) और 2 हजार रुपए के 439 बंडल (करीब 8.78 करोड़ रुपए) मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बंडलों के ऊपर और नीचे असली नोट रखते थे, जबकि बीच में नकली नोट भरते थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठगी की कई वारदातों में संलिप्त रहा है।
7 करोड़ की ठगी कर चुके पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मोहाली के फेज-1 थाने में 7 करोड़ रुपए की ठगी का एक मामला दर्ज है। डेराबस्सी थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 178, 179, 180 और 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
नोटबंदी के समय पकड़े थे 42 लाख रुपए इससे पहले मोहाली पुलिस ने 2016 में नोटबंदी के बाद 30 नवंबर 2016 को मोहाली के फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया में एक लग्जरी ऑडी Q7 SUV से 42 लाख रुपए बरामद किए थे। गाड़ी में तीन लोग थे। जिसमें से एक इंजीनियर भी शामिल था। तलाशी में बैग से 2 हजार के 2100 नोट मिले थे।
[ad_2]
मोहाली में स्कॉर्पियो से ₹9.88 करोड़ की नकली करंसी पकड़ी: ₹1000 और ₹500 रुपए के पुराने नोट के डुप्लीकेट; हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार – Mohali News


