मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आरोपी गिरफ्तार: देसी कट्टा और पिस्तौल बरामद, अवैध हथियारों की कर रहा था तस्करी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

मोहाली में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (SOC) मोहाली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक आरोपी रजत सहारन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक देसी कट्टा .3

.

रजत सहारन, जो कि रोहताश सिंह का पुत्र है और ग्राम रामगढ़, थाना कलयार, जिला कैथल, हरियाणा का निवासी है, हथियारों की अवैध सप्लाई करता था और पंजाब में लॉरेंस गैंग के अन्य सदस्यों को हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि रजत सहारन पंजाब में विभिन्न स्थानों पर अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था और इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपी लॉरेंस गैंग के निर्देशों पर काम कर रहा था और वह इस समय जीरकपुर-अंबाला हाईवे से हथियारों की तस्करी कर रहा था।

SOCने आरोपी से हथियार बरामद करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(बी) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के निशाने पर पंजाब में कौन-कौन थे और यह हथियार किस किस वारदात में इस्तेमाल होने वाले थे।

[ad_2]
मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आरोपी गिरफ्तार: देसी कट्टा और पिस्तौल बरामद, अवैध हथियारों की कर रहा था तस्करी – Chandigarh News