मोहाली में रिश्वत मांगने पर सरपंच अरेस्ट: पुलिस से ट्रैक्टर छुड़वाने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपए, पीडि़त ने विजिलेंस को सौंपी रिकॉर्डिंग – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर (अभरावां) के सरपंच गुरचरण सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी विजिलेंस को रिकॉर्ड सौंपी है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन मोहाली रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पंजाब में कुछ साल पहले ही नए सरपंच चुने गए हैं। वहीं, यह पहला मौका जब मोहाली एरिया में किसी सरपंच को इस तरह पकड़ा गया। वहीं, अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन होना चाहिए। एक लाख की रिश्वत मांगी थी, 50 हजार माने थे शिकायकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया था। उसे थाना बनूड से छुड़वाने के बदले गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरण सिंह ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत से जुड़ी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

[ad_2]
मोहाली में रिश्वत मांगने पर सरपंच अरेस्ट: पुलिस से ट्रैक्टर छुड़वाने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपए, पीडि़त ने विजिलेंस को सौंपी रिकॉर्डिंग – Mohali News