[ad_1]
मोहाली के जीरकपुर में एक ऑनलाइन योगा टीचर की ऑनलाइन कैब बुकिंग के बाद एक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को आर्मी का कैप्टन बताकर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई। कई बार दोनों में संबंध तक बने। इसके बाद जीरकपुर में कई बार मिलने भी आया है। दोनों हिमाचल में शिमला आदि भी गए। बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन जिस दिन शादी तय हुई आरोपी बारात लेकर नहीं आया। फोन भी बदं कर लिया। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 69 (शादी का झूठा वादा, पदोन्नति/नौकरी का लालच, या पहचान छिपाकर (झूठा नाम/पता) यौन संबंध बनाना) का केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी को दस साल की सजा व जुर्माना दोनों हो सकते है। अब सारी कहानी को तीन प्वाइंट में जानिए 1. पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से होशियापुर की रहने वाली है। वह ऑनलाइन योगा टीचर के रूप काम करती। इस समय में मोहाली में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी निशान सिंह चहल से उसकी पहली मुलाकात 06 सितंबर 2025 को हुई थी। उसने शिमला जाने के लिए कैब बुक की थी। कैब का ड्राइवर निशान सिंह चहल था, जिसने मुझे ज़ीरकपुर से शिमला तक छोड़ा था। 2. जब मैं निशान सिंह चहल की कार में गई थी, तो कुछ सामान पीछे गाड़ी रह गया था, जिस पर मैंने अक्टूबर 2025 को उन्हें फोन किया और कहा कि मेरा कुछ सामान आपकी कार में पीछे रह गया है। जिस पर उसका जवाब था कि जब वह चंडीगढ़ आएगा तो सामान दे जाएगा। फिर मुझे 14.11.2025 को निशान सिंह चहल का फ़ोन आया कि मैं शिमला में हमारी आर्मी यूनिट आ रही है, तुम शिमला आ जाओ मैं तुम्हें तुम्हारा सामान दे दूंगा। फिर 14.11.2025 को मैं शिमला गई और निशान सिंह चहल ने मुझसे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मुझे लगा कि वह आर्मी है। जिस पर मैंने उस पर विश्वास कर लिया। 3. आरोपी ने कि मैं आर्मी में हूं। उसने मुझे कई सपने दिखाए । वह पूरी तरह से उसकी बातों में आ गई। उसकी हर बात पर विश्वास करने लग पड़ी।। इसके बाद 25 मार्च को शादी तय हो गई। घर में सारी तैयारियां हो गई। शॉपिंग से लेकर अन्य इंतजाम हो गए। इसी बीच वह मिलता रहा। लेकिन तय तारीख पर आरोपी न तो शादी के लिए पहुंचा और न ही कोई जवाब दिया। बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें काफी परेशानी उइानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।
[ad_2]
मोहाली में योगा टीचर से आर्मी कैप्टन बन दोस्ती की: शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए , मैरिज वाले दिन नहीं पहुंचा, एफआईआर दर्ज – Mohali News



