[ad_1]
जीरकपुर में लूट की वारदात के बाद आरोपी बाइक पर जाते हुए।
पंजाब के मोहाली में बैंककर्मी की बेटी को बंधकर बनाकर लूट की वारदात की गई। दिन के समय हुई यह घटना तब सामने आई जब परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे और घर पर युवती अकेली थी।
.
आरोपी बिना किसी संदेह के घर में दाखिल हुए और थोड़े समय में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और परिजनों को सूचना दी।
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जीकरपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। हर एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से आरोपियों पर सख्त एक्शन किया जाएगा।
लूटपाट से जुड़े 2 PHOTOS…
वारदात को लेकर जानकारी देती महिला और बेटी सान्या।
बेटी ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी…
- बिना घंटी बजाए घर में घुसे: युवती की पहचान 20 वर्षीय सान्या के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना वाले दिन तीन लोग आए थे। इनमें दो लड़के व एक अंकल थे। बिना घंटी बजाए गेट खोलकर अंदर आ गए। फिर कहने लगे कि आपकी मम्मी ने नाली खोलने के लिए भेजा है। तो मैंने उन्हें कहा कि हमारी कोई नाली बंद नहीं है। मुझे थोड़ा अजीब सा लगा। जैसे ही मैं अपनी जाली वाला दरवाजा बंद करने लगी, तो उन्होंने जाली पकड़ ली।
- चाकू की नोक पर लूट की: इसके बाद उन्होंने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद वह मुझे अंदर ले आए। दोनों दरवाजे बंद कर दिए। मुझे बालों से पकड़ा और मेरा सिर जमीन पर मारा। एक लड़का चाकू लेकर मेरे पास खड़ा था। उसने धमकी दी कि अगर हिली तो चाकू मार देंगे। जबकि अंकल जैसा दिखने वाला व्यक्ति व दूसरा लड़का रूम चैक कर रहे थे।
- बाथरूम में छिपकर बचाई जान: इसके बाद वे मेरे पास आए और पूछा कि बाकी सामान कहाँ पर है। मैंने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है। इस पर चाकू से डराने लगे और कहा कि रूम में चल। इसके बाद उन्होंने सारा कमरा चैक किया। इतने में मैं जल्दी से अगले कमरे में जाकर बाथरूम में चली गई। बाथरूम की अंदर से कुंडी लगा ली। करीब आधे घंटे तक वे घर में रुके रहे।
- डॉगी भौंकना बंद हुआ तो बाहर आई: इस दौरान जब सामान चैक करने की आवाजें बंद हो गईं और हमारे डॉगी ने भौंकना बंद कर दिया, तो मुझे लगा कि आरोपी चले गए। इसके बाद मैंने हिम्मत कर दरवाजा खोला और बाहर आई। हॉल में उसका फोन पड़ा था। वहाँ से उसने अपनी मम्मी को फोन किया।

पीड़िता मीडिया को घटना के बारे में जानकारी देते हुए।
महिला ने वारदात के बारे में क्या-क्या बताया…
- सुबह दस बजे बेटी का आया फोन: सोनिया ने बताया कि मेरे पति बैंक में जॉब करते हैं, जबकि मैं एक प्राइवेट कंपनी में तैनात हूँ। बेटा भी वर्किंग है। सुबह सात बजे हम सब अपने काम पर निकल जाते हैं। दस बजे बेटी का फोन आया। बेटी उस समय काफी डरी हुई थी। उसका कहना था कि “मम्मी घर आ जाओ, घर में कोई घुस गया था।” मैंने उसे कहा कि “तुम घर में रहो, दरवाजा बंद कर लो, मैं आ रही हूं।”
- बोले, मम्मी ने नाली साफ करने भेजा है: जब मैं घर पहुंची तो बेटी ने बताया कि मैं टीवी देख रही थी। इसी दौरान आपका नाम लेकर घर पर आए। मैं अभी दरवाजा खोलने वाली थी और वह दरवाजे के सेंटर में थे। उनका कहना था कि सोनिया ने नाली खोलने के लिए भेजा है। बेटी ने उन्हें कहा कि मम्मी ने तो कहा ही नहीं है कि नाली खोलनी है। बेटी ने उन्हें यह भी कहा कि आप जाओ, हमारी नाली खराब नहीं है।
- जबरदस्ती घर में घुस गए: लेकिन तीनों आरोपी रुके नहीं। बेटी ने जाली वाला दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे घेर लिया। इस दौरान वे बेटी से उलझ गए। बेटी को पीटा भी। इस दौरान बेटी घायल हो गई। उसके हाथ और सिर पर चोट आई है। इसके बाद वह उससे पूछने लगे।

घर में हुई लूट के बारे में जानकारी देते हुए महिला।
- बेटी ने दरवाजा मारकर बचाई जान: इसके बाद आरोपी उससे पूछने लगे कि घर में पैसे और सोना कहाँ रखा है। इस पर बेटी ने कहा कि वह तो हमने बैंक में रखा है। इसके बाद वह उसे कमरे में ले गए। तभी बेटी तेजी से भागते हुए अंदर चली गई। उसने आरोपियों के मुंह पर तेजी से दरवाजा मारा।
- पड़ोसी जानबूझकर बने अनजान: मां ने आरोप लगाया कि मेरे सारे पड़ोसियों को इस बारे में पता है। क्योंकि बेटी के चिल्लाने की आवाज चौथे घर तक गई होगी। तो क्या आसपास के लोगों ने आवाज नहीं सुनी होगी? सामने वाली आंटी ने तो आरोपियों को भागते हुए भी देखा है।

तीनों बदमाश घर में वारदात के भागते समय सीसीटीवी में कैद हुए।
[ad_2]
मोहाली में बैंककर्मी की बेटी को बंधक बनाकर लूट, VIDEO: अकेली थी युवती, बाइक पर आए 3 युवक, कहा-आपकी मम्मी ने नाली साफ करने भेजा; गहने-कैश ले गए – Mohali News

