[ad_1]
पीसीएम में अभ्यास करते हुए शुभमन गिल।
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद अपने शहर मोहाली पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने होम ग्राउंड पीसीए स्टेडियम में अभ्यास कर दोबारा टीम में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को शुभमन गिल ने पीसीए में करीब दो घंटे हल्की प
.
फोन कर बताया प्रैक्टिस के लिए आ रहा हूं
जानकारी के मुताबिक, शुभमन गिल ने वीरवार सुबह खुद पीसीए को फोन कर बताया कि वह अभ्यास के लिए आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लोकल खिलाड़ियों के साथ पीसीए के सेंट्रल विकेट पर अभ्यास किया। यह अभ्यास सत्र करीब दो घंटे चला। इस दौरान उनका फोसक अपनी रिद्दम पाने और खामियों को दूर करने पर थो। आगे वह कब-कब अभ्यास करेंगे, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। शुभमन गिल की ओर से जब भी जानकारी दी जाएगी, उसके अनुसार पीसीए की तरफ से व्यवस्थाएं की जाएंगी।
शुभमन गिल पीसीए में अभ्यास के दौरान व फैंस के साथ।
विजय हजारे ट्रॉफी से तय होगा करियर
वर्तमान में शुभमन गिल पंजाब के लिए चुनी गई विजय हजारे ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर उनका आगे का करियर काफी हद तक निर्भर करेगा, क्योंकि यह 50 ओवर फार्मेट का टूर्नामेंट है। इसके अलावा अभी तक न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है।
अगर गिल विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनका वनडे टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, जानकारी मिली है कि शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी के पहले चार मैच नहीं खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने पीसीए से छुट्टी ले रखी है। ये चारों मुकाबले जयपुर में खेले जाने हैं।

बुधवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे के समय शुभमन गिल।
पहले भी मोहाली से हासिल किया मुकाम
शुभमन गिल के करियर में मोहाली का विशेष महत्व है। उन्होंने यहीं से क्रिकेट की एबसीसी शिक्षा ली थी। उनके गुरु और पिता लखविंदर सिंह भी मोहाली में रहते हैं। वहीं, उनके मेंटर युवराज सिंह चंडीगढ़ में हैं। ऐसे में अपनी कमियों को दूर करने के लिए मोहाली उनके लिए सबसे बेहतर जगह मानी जा रही है। पहले भी जब टीम से ड्रॉप हुए तो उन्होंने यहीं से अपने करियर को नई दिशा दी। 2025 में भी मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में उन्होंने अभ्यास किया। उन्होंने चैंपियन ट्रॉफी के लिए नेट्स में शाट्स को दुरुस्त किया।
विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे प्रमुख खिलाड़ी:
- विराट कोहली (दिल्ली) – 16 साल बाद वापसी, पहले मैच में शतक
- रोहित शर्मा (मुंबई) – पहले दो मैच खेले, पहले मैच में 155 रन
- शुभमन गिल (पंजाब) – टीम में शामिल, ODI कप्तान
- सूर्यकुमार यादव (मुंबई) – T20 कप्तान
- ऋषभ पंत (दिल्ली) – कप्तान
- केएल राहुल (कर्नाटक) – डिफेंडिंग चैंपियन टीम में
- अभिषेक शर्मा (पंजाब)
- अर्शदीप सिंह (पंजाब)
- रवींद्र जडेजा (सौराष्ट्र) – चुनिंदा मैचों में
- हार्दिक पंड्या (बड़ौदा)
- मोहम्मद शमी (बंगाल)
- संजू सैमसन (केरल)
- ईशान किशन (झारखंड) – कप्तान, पहले दिन तेज शतक
- नितीश कुमार रेड्डी (आंध्र) – कप्तान
- देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) – पहले दिन बड़ा स्कोर
- वैभव सूर्यवंशी (बिहार) – 14 साल के युवा खिलाड़ी, पहले दिन 190 रन
समाज सेवा में भी सक्रिय शुभमन गिल
शुभमन गिल केवल एक क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मोहाली के जिला अस्पताल को करीब 35 लाख रुपये के जरूरी मेडिकल उपकरण दान किए थे। इनमें वेंटिलेटर, सिरिंज पंप, ओटी टेबल, सीलिंग लाइट्स, आईसीयू बेड और एक्स-रे सिस्टम शामिल हैं। यह सभी उपकरण उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार डॉ. कुशलदीप के माध्यम से अस्पताल को भिजवाए थे।

[ad_2]
मोहाली में पसीना बहाकर टीम में जगह बनाएंगे शुभमन गिल: 2 घंटे प्रेक्टिक्स की, एक दिन पहले पहुंचे शहर, विजय हजारे ट्रॉफी भी खेलेंगे – Mohali News


