मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड: नंगे पैर बिल्डिंग में घुसा, मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था; दरवाजा पीटकर बोला- मुझे बचा लो – Kharar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली के सेक्टर-127 स्थित सिवांता सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले 32 वर्षीय अंगद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया है कि वह बहुत घबराया हुआ था और मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था। वह बिल्डिंग में अलग-अलग लोगों के दरवाजे खटखटा रहा था। कह रहा था- मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा। इसके बाद वह छत पर भागा और वहां से कूद गया। यह पूरी घटना बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। बाइक से सोसाइटी में पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक पीली टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहने नंगे पांव बाइक पर सवार होकर सिवांता सोसाइटी पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार व्यक्ति उसे सोसाइटी के बाहर छोड़कर जाता दिखा। युवक नंगे पांव इधर-उधर भागता हुआ गेट के पास एक सब्जी विक्रेता के पास पहुंचा और मदद मांगते हुए कहा- मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा। इसके बाद वह सोसाइटी की S-4 बिल्डिंग की सीढ़ियों की ओर भागा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बेहद घबराया हुआ था और चिल्ला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था और घबराहट में इधर-उधर दरवाजे खटखटा रहा था। अंत में वह चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहीं से छलांग लगा दी। पिता को नहीं थी बेटे के मोहाली पहुंचने की जानकारी सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि युवक इलाके का नहीं था। घटना के बाद उसके मोबाइल से संपर्क करने पर दिल्ली में एक व्यक्ति ने फोन उठाया, जिसने खुद को मृतक का पिता बताया। पिता को अपने बेटे के मोहाली पहुंचने की जानकारी नहीं थी। सोसाइटी के लोगों ने युवक को खरड़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने शाम को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खरड़ सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में शादी से पहले युवती ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली लुधियाना में शादी से कुछ दिन पहले एक 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने मंगेतर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना हैबोवाल क्षेत्र में हुई। परिजन का आरोप है कि युवती ने मंगेतर के प्रेम संबंधों से आहत होकर यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
मोहाली में चौथी मंजिल से कूद युवक ने किया सुसाइड: नंगे पैर बिल्डिंग में घुसा, मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था; दरवाजा पीटकर बोला- मुझे बचा लो – Kharar News