मोहाली में करोड़ों की ठगी में AAP नेता गिरफ्तार: पत्नी पर भी केस दर्ज; रियल एस्टेट कारोबारी को राजनीति का रसूख दिखाकर धमकाया – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली में रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही नेता की पत्नी और एक अन्य साथी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोपी राजनीति में एक्टिव है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह AAP में शामिल हो गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे अपने राजनीतिक रसूख की धमकी दी। साथ ही उसे गैंगस्टरों और झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी है। उसकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी को भी धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने के केस में नामजद किया गया है। पेशी के लिए आया तो पुलिस ने दबोचा जानकारी के अनुसार, राकेश सोमन एक अन्य मामले में पेशी के लिए अदालत में आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसने गिरफ्तार करने की कोशिश की। हालांकि, राकेश को भनक लग गई, जिससे वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर AAP नेता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के इस कदम से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। मामले की शिकायत को 3 पॉइंट्स में जानिए FIR कैसे दर्ज हुई कोहरी ने सबसे पहले 9 जनवरी 2026 को DIG रोपड़ रेंज को शिकायत भेजी। DIG ने मोहाली के SSP को भेजा। जांच के बाद 19 फरवरी 2026 को मटौर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि मामले में गंभीर धोखाधड़ी और धमकी के सबूत मिले हैं। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 और 318 के तहत केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी राकेश सोमन एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई घोटालों में शामिल रहा है। राकेश कुमार का राजनीतिक बैकग्राउंड राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी होशियारपुर का स्थानीय नेता और रियल एस्टेट कारोबारी है। वह पंडोरी बाबा दास गांव का रहने वाला है। उसके पिता मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहे थे। अब राकेश परिवार के साथ मोहाली में रह रहा था। 2024 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उसे होशियारपुर लोकसभा सीट (सुरक्षित) से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। BSP ने मार्च 2024 में अपना पहला प्रत्याशी पंजाब में इसी को बनाया था। हालांकि, नामांकन दाखिल करने से पहले मई 2024 में उसने BSP छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उसे पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

[ad_2]
मोहाली में करोड़ों की ठगी में AAP नेता गिरफ्तार: पत्नी पर भी केस दर्ज; रियल एस्टेट कारोबारी को राजनीति का रसूख दिखाकर धमकाया – Mohali News