[ad_1]
मोहाली कोर्ट से पुलिस को थक्का देकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार।
चंडीगढ़ बुड़ैल जेल से मोहाली जिला अदालत में पेशी के दौरान फरार हुए आरोपी को चंडीगढ़ थाना 31 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रितु निवासी मकान नंबर 2553/ए, फेज-2, रामदरबार, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक चाकू (कमानीदार) बरामद
.
आरोपी रितु एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला और अन्य इलाकों में पहले से 17 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, अपहरण, यौन शोषण, छेड़छाड़, झपटमारी, चोरी जैसे आपराधिक मामले शामिल हैं।
ऐसे हुआ आरोपी की गिरफ्तारी
चंडीगढ़ थाना 31 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की अगुआई में SI गुरविंदर सिंह 1064/CHG जब पुलिस पार्टी के साथ अड्डा हल्लोमाजरा के पास गश्त पर थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने की कोशिश करता नजर आया। घेराबंदी कर जब उसे पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो उसके पास से एक चाकू (कमानीदार) बरामद हुआ। जब उससे चाकू रखने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मौके पर ही चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये वही है जो मोहाली मे पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भागा था।
मोहाली कोर्ट से पेशी के दौरान फरार आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस को थक्का दे भागा आरोपी
आरोपी रितु को 17 अप्रैल 2025 को एक हत्या केस (थाना जीरकपुर) में पेशी के लिए मोहाली अदालत ले जाया गया था। पेशी के बाद जब पुलिस उसे वापस जेल ला रही थी, तभी वह पुलिस कर्मियों को धक्का देकर सूखी नाली के रास्ते फरार हो गया। उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग निकला। मोहाली पुलिस ने इस मामले में अलग से केस दर्ज किया है।
[ad_2]
मोहाली कोर्ट से फरार आरोपी चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा: हत्या, हत्या के प्रयास व लूट समेत 17 आपराधिक केस दर्ज, थाना 31 प्रभारी को मिली थी आरोपी की सूचना – Chandigarh News
