[ad_1]
युवक कार की खिड़कियों से निकलकर स्टंटबाजी करते हुए।
मोहाली स्थित सेक्टर-82 एयरपोर्ट रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक रात के समय चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इससे जहां वे ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना कर रहे हैं, वहीं अपनी और दूसरों की जान
.
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो आज शाम का है। शाम करीब 8 बजकर 34 मिनट पर सेक्टर-82 में ट्रैफिक चल रहा था। इस दौरान कुछ युवक अपनी कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर फोटो और वीडियो लेने लगे।
मोहाली एयरपोर्ट पर हुडदंग करते युवा
कभी लेन बदलते, कभी खिड़की से बाहर निकलते
यह सिलसिला काफी देर तक चला। कभी वे लेन बदलते दिखे, तो कभी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए लोगों में दहशत फैला दी। कई लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की कि वे सही तरीके से ड्राइव करें, लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ लोगों ने यह वीडियो मोहाली ट्रैफिक पुलिस के साथ भी साझा किया है।
लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

खरड़ नंबर की कार में सवार थे युवा
सबसे ज्यादा हादसे एयरपोर्ट रोड पर मोहाली एयरपोर्ट रोड 200 फट चौडा है। यह विदेशों की तर्ज पर बना हुआ है। यहां पर स्पीड लिमिट तय है। लेकिन शहर का बाहरी एरिया होने की वजह से आए दिन इस तरह के मामले सामने आते है। हालांकि, उच्च अधिकारियो की माने तो एयरपोर्ट रोड पर कैमरे लगे है। नियम तोड़ने वालों के मोबाइल पर चालान भेजे जा रहे है।
[ad_2]
मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कार सवारों की स्टंटबाजी: चलती कार की खिड़कियों से निकल सेल्फी ली, लेन बदलकर मचाया हुड़दंग – Chandigarh News

