मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद Today Sports News

[ad_1]

Mohammad Kaif On Mohammad Amir: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंच नहीं सकी, तो उनके पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारतीय टीम भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. हालांकि आमिर को मुंह की खानी पड़ी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी आमिर की जमकर क्लास लगाई. कैफ ने आमिर पर बात करते हुए पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ मिली हार को भी याद दिलाया. 

क्या बोले मोहम्मद कैफ?

कैफ का मानना है कि लोग ऐसी भविष्यवाणी इसलिए करते हैं कि जिससे खबरें बन सकें. लोग सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहते हैं. कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “क्या आमिर को वाकई नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा? वह अच्छी तरह से जानते थे कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम आगे जाएगी. ऐसे बयान इसलिए दिए जाते हैं कि जिससे खबर बने. हमें उन्हें इतनी अहमियत नहीं देनी चाहिए. उनके स्तर पर जाकर जवाब देने की जरूरत नहीं है.”

USA वाली हार याद दिलाई

बताते चलें कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी थी. पाकिस्तान के लिए सुपर ओवर मोहम्मद आमिर ने ही फेंका था. इसको लेकर कैफ ने कहा, “यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में दबाव में आना स्टम्प में गेंद नहीं डाल पाना, यह किस स्तर का प्रदर्शन है? ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन सबने देखा है कि क्या हुआ था.”

सुपर-8 में पाकिस्तान का बुरा हाल 

ग्रुप चरण के अंदर चार में से तीन मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने वाली पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. सुपर-8 में टीम की तरफ से खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश में धुल गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. फिर श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच में टीम ने जीत जरूर दर्ज की, लेकिन खराब नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी. 

 

ये भी पढ़ें: मिडल-ईस्ट में जंग के कारण वर्ल्ड कप के 6 मैच कैंसिल, जानें क्यों लिया गया बहुत बड़ा फैसला

[ad_2]
मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद