in

मोदी आज मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट होंगे: भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे; PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलेगा Today World News

मोदी आज मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट होंगे:  भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे; PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलेगा Today World News

[ad_1]

पोर्ट लुइस13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।

भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश से आजादी मिली थी। यह राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में गणतंत्र बना।

कल मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

तस्वीरों में पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा…

पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को एवं प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को OIC (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड सौंपा।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को एवं प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को OIC (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड सौंपा।

PM मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में बेल का पौधा लगाया।

PM मोदी ने शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में बेल का पौधा लगाया।

मोदी के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ गाया। यह भोजपुर क्षेत्र की महिलाओं का एक पारंपरिक लोकगायन है। इसके सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने दिसंबर 2016 में इसे 'सांस्कृतिक धरोहर' की सूची में शामिल किया था।

मोदी के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ गाया। यह भोजपुर क्षेत्र की महिलाओं का एक पारंपरिक लोकगायन है। इसके सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने दिसंबर 2016 में इसे ‘सांस्कृतिक धरोहर’ की सूची में शामिल किया था।

भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ मोदी का स्वागत किया और तिरंगे लहराए।

भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ मोदी का स्वागत किया और तिरंगे लहराए।

मॉरीशस के राष्ट्रपति को महाकुंभ का गंगाजल गिफ्ट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मॉरीशस के दो दिन के राजकीय दौरे पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। PM ने राष्ट्रपति धरम को गंगाजल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी गिफ्ट की।

इस विजिट में PM मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। 2015 के बाद भारतीय PM की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है।

मंगलवार दोपहर उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। PM ने राष्ट्रपति धरम को गंगाजल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी गिफ्ट की।

मंगलवार दोपहर उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। PM ने राष्ट्रपति धरम को गंगाजल और उनकी पत्नी को बनारसी साड़ी गिफ्ट की।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को बिहार के मखाने गिफ्ट दिए।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को बिहार के मखाने गिफ्ट दिए।

#

पीएम मोदी बोले- मॉरीशस से होली के रंग साथ लेकर जाऊंगा मंगलवार शाम पीएम मोदी ने इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘जब 10 साल पहले आज की ही तारीख पर मैं मॉरीशस आया था, उस साल होली एक हफ्ते पहले बीती थी, तब मैं भारत से फगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था। अब इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा।’

पीएम मोदी ने कहा- ‘राम के हाथे-ढोलक होसे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा, भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघन हाथ अबीरा… जोगी रा सा रा रा रा रा….’

मॉरीशस की मिट्‌टी में भारत के पूर्वजों का खून-पसीना मोदी ने कहा कि यहां की मिट्टी में, हवा में, पानी में अपनेपन का एहसास है। गीत गवाई में, ढोलक की थाप में, दाल पूरी में, कुच्चा में और गातो पिमा में भारत की खुशबू है, क्योंकि यहां की मिट्टी में कितने ही भारतीयों का, हमारे पूर्वजों का खून-पसीना मिला हुआ है।

आपने मुझे सम्मान दिया, इसे मैं विनम्रता से स्वीकारता हूं। यह उन भारतीयों का सम्मान है जिन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस धरती की सेवा की और मॉरीशस को इस ऊंचाई पर लेकर आए। मैं मॉरीशस के हर नागरिक और यहां की सरकार का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

भारत के लिए क्यों खास है मॉरीशस भारत को घेरने और हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा से लेकर अफ्रीकी देशों में कई पोर्ट प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है। इसके जवाब में भारत सरकार ने 2015 में हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन (सागर प्रोजेक्ट) शुरू किया था।

इसके तहत भारत ने मुंबई से 3,729 किमी दूर मॉरीशस के उत्तरी अगालेगा द्वीप पर मिलिट्री बेस के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया है, इसमें रनवे, जेट्टी, विमान के लिए हैंगर शामिल हैं। यहां से भारत-मॉरीशस मिलकर पश्चिमी हिंद महासागर में चीन के सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकते हैं।

मॉरीशस में भारतीय मूल के लोग बहुसंख्यक भारत से करीब 190 साल पहले एटलस नाम का जहाज 2 नवंबर 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें 80 प्रतिशत तक बिहार से थे।

इन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर। इन्हें लाने का मकसद मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के कई मजदूरों को मॉरीशस ले गए। मॉरीशस जाने वालों में सिर्फ मजदूर नहीं थे।

ब्रिटिश कब्जे के बाद मॉरीशस में भारतीय हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारियों का छोटा, लेकिन समृद्ध समुदाय भी था। यहां आने वाले अधिकांश व्यापारी गुजराती थे। 19वीं शताब्दी में कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिससे मजदूरों के वंशज जमीन खरीद सके। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

मॉरीशस की कुल आबादी में करीब 52% हिंदू हैं। यह देश अफ्रीका में सबसे अधिक प्रतिव्यक्ति आय वाले देशों में से एक है। मॉरीशस पर 1715 में फ्रांस ने कब्जा किया था। तब इसकी अर्थव्यवस्था विकसित हुई, जो चीनी के उत्पादन पर आधारित थी।

1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिश इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना।

————————————-

पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मॉरीशस में PM मोदी बोले- जोगीरा सा रा रा रा:कहा- यहां से होली का रंग लेकर जाऊंगा, आपके लिए महाकुंभ का पवित्र जल लाया हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। मंगलवार शाम मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। इस इवेंट में पीएम मोदी ने इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

#

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
मोदी आज मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट होंगे: भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे; PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलेगा

#
Iran President rejects U.S. talks under threats, says ‘go and do whatever damn thing you want’ Today World News

Iran President rejects U.S. talks under threats, says ‘go and do whatever damn thing you want’ Today World News

चंडीगढ़ पुलिस पर सीबीआई का दूसरा ट्रैप सफल:  पहले कांस्टेबल और अफसर निशाने पर, अब एएसआई 4500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ पुलिस पर सीबीआई का दूसरा ट्रैप सफल: पहले कांस्टेबल और अफसर निशाने पर, अब एएसआई 4500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार – Chandigarh News Chandigarh News Updates