[ad_1]
रूस और यूक्रेन के बीच जंग
मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मंगलवार की सुबह रूसी राजधानी को निशाना बना रहे कम से कम 60 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया है। हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से रूस पर किया गया यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
हवाई अड्डों में उड़ानों पर लगा प्रतिबंध
सोबयानिन ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की और दोमोदेदोवो जिलों में कम से कम 11 ड्रोनों को मार गिराया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि अन्य ड्रोन कहां मार गिराए गए। उन्होंने केवल इतना बताया कि वो “मॉस्को की ओर आ रहे थे।” हालात को देखते हुए मॉस्को के दो हवाई अड्डों, दोमोदेदोवो और ज़ुकोवस्की में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मॉस्को को बनाया गया निशाना
सोबयानिन ने ऑनलाइन बयान में कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले से मॉस्को में एक इमारत की छत को मामूली क्षति पहुंची है। पिछले कुछ महीनों में मॉस्को को निशाना बनाकर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है और यह ऐसे दिन हुआ है जब सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच वार्ता होनी है।
रूसी सेना ने क्या किया?
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जंग में यूक्रेनी सेना और रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने बड़ा दावा किया है। ब्लॉगर्स का दावा हे कि रूसी स्पेशल फोर्स के जवान एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर पैदल चल कर गए जिससे वो कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला कर सकें। रूस के इस हमले को बड़ी सैन्य रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। हमला करने वालों में रूस के सहयोगी उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक भी शामिल थे।(एपी)

यह भी पढ़ें:
अमेरिका के मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की गई जान
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति दुर्तेते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जानें क्या लगा है आरोप
[ad_2]
मॉस्को में तबाही का था प्लान, जानें कैसे रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को कर दिया नाकाम – India TV Hindi