मैरिड गर्लफ्रेंड से तंग युवक ने सुसाइड किया: गले में फंदा लगाकर आखिरी VIDEO बनाया; बोला- रीत नाम दी कुड़ी ने बड़ा दुखी कीता – Kapurthala News Chandigarh News Updates

[ad_1]

गले में फंदा डालकर मरने से पहले वीडियो में बोलता युवक।

कपूरथला में विवाहित गर्लफ्रेंड के धोखे से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। महिला ने खुद को अनमैरिड बताकर युवक से दोस्ती की। जब युवक को पता चला तो उल्टा उसे ही धमकाने लगी कि उस पर रेप का केस दर्ज कराएगी।

.

उसने ब्लमैकमेल कर रुपए मांगने शुरू कर दिए। युवक के इनकार करने पर महिला ने पुलिस को शिकायतें देनी शुरू कर दी। मरने से पहले युवक ने गले में फंदा डाले 21 सेकेंड का VIDEO बनाया।

जिसमें उसने कहा कि रीत नाम की कुड़ी ने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे ब्लैकमेल करने की धमकी दी, मैं तंग आ गया हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला ने भी पुलिस को शिकायतें दी थीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृत युवक सूरज नाहर ( फाइल फोटो)

युवक ने वीडियो बताई सुसाइड की वजह जानकारी के मुताबिक कपूरथला के मोहल्ला लाहौरी गेट के रहने वाले सूरज नाहर बुधवार देर रात घर में ही फंदा लगा लिया। उसने चादर से फंदा बनाकर गले में कसा और कमरे में पंखे से लटक गया। जब उसने सुबह दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत सूरज को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जांच की तो उसके मोबाइल में एक 21 सेकेंड का VIDEO मिला। जिसमें उसने अपनी सुसाइड की वजह बताई थी।

सुसाइड से पहले वीडियो में युवक ने क्या कहा सूरज ने वीडियो में कहा- एक रीत नाम की लड़की है। जिसने मुझे बहुत परेशान किया है मुझसे उसने पैसे भी बहुत लिए है। अब वह मुझे धमकी देती है कि वह मुझ पर रेप का केस दर्ज करवा देगी। मैं इससे बहुत परेशान हो गया है। मैं अब दुखी होकर मैं सुसाइड करने लगा हूं। इस दौरान युवक के गले में चादर से बनाया फंदा लटका हुआ दिख रहा था। युवक बोलते वक्त रो भी रहा था।

वीडियो में युवक ने गले में लगा फंदा भी दिखाया।

वीडियो में युवक ने गले में लगा फंदा भी दिखाया।

बेटे की सुसाइड को लेकर मां की 3 अहम बातें…

  • डेढ़ साल से फ्रेंडशिप थी: इस बारे में सूरज की मां पूनम ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इसके बारे में थाना सिटी कपूरथला के ASI हरजीत सिंह ने बताया कि पूनम ने बयानों में कहा कि उसके बेटे सूरज की एक महिला से करीब डेढ़ साल से फ्रेंडशिप थी। जिस वक्त दोनों की दोस्ती हुई, महिला ने खुद को अनमैरिड यानी कुंवारी बताया था।
  • बेटे को बाद में पता चला, महिला शादीशुदा: मां पूनम ने आगे कहा कि कुछ समय पहले सूरज को पता चला कि उक्त महिला तो शादीशुदा है। उसने अपने पति से तलाक तक नहीं लिया है। जब सूरज ने उससे इस बारे में पूछा तो वह भड़क गई। उसने अपनी गलती मानने के बजाय उसे धमकाना शुरू कर दिया। उससे 2 लाख रुपए मांगने लगे। ्र
  • रुपए न देने पर रेप केस की धमकी देने लगी: पूनम के मुताबिक जब बेटे ने रुपए नहीं दिए तो महिला उसे धमकाने लगी कि उसके खिलाफ रेप का पर्चा दर्ज करवा देगी। इसको लेकर उसने पुलिस में शिकायतें तक करनी शुरू कर दी। इसी वजह से सूरज काफी परेशान रहने लगा। जब वह बर्दाश्त नहीं कर पाया तो बुधवार रात को घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस बोली- जांच कर केस दर्ज कर रहे थाना सिटी कपूरथला के SHO अमनदीप सिंह ने बताया कि वीडियो कब्जे में लिया गया है। मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि एसएचओ के अनुसार उक्त युवक को पहले से ही महिला के विवाहित होने के बारे में पता था। यह युवक कोई काम नहीं करता था। वह महिला का पीछा करता था और उसे तंग भी करता था। महिला ने युवक के खिलाफ तंग परेशान करने की कई शिकायतें दी हैं। जांच के दौरान उन्हें भी देखा जाएगा।

[ad_2]
मैरिड गर्लफ्रेंड से तंग युवक ने सुसाइड किया: गले में फंदा लगाकर आखिरी VIDEO बनाया; बोला- रीत नाम दी कुड़ी ने बड़ा दुखी कीता – Kapurthala News