in

मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा : अभय Latest Haryana News

मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा : अभय  Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की मंगलवार को रोहतक में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जलभराव की समस्या, फसल खरीद में देरी, बर्बाद फसल के मुआवजा में देरी और खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था जैसी चार मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा है। अगर भाजपा से हाथ मिलाता तो ओमप्रकाश चौटाला दस साल की जेल नहीं काटते। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले के अनुसार संगठन के बलबूते पर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाएंगे। कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि फसल खरीद व किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा और सरकार को 15 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर बड़ा फैसला लेंगे।

किसान परेशान हैं और सीएम कर रहे विदेश का भ्रमण

अभय चौटाला ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुलकर कह दिया है कि भाजपा और कांग्रेस के साथ कभी भी नहीं जाएंगे। हम रणजीत सिंह को न अपना नेता मानेंगे न ही अजय सिंह की पार्टी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा डूब रहा है। किसान परेशान हैं। उनकी फसल नहीं खरीदा जा रही है और मुख्यमंत्री विदेश का भ्रमण कर रहे हैं। अब वह एक-एक गांव जाकर लोगों से मिलेंगे। सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर कहा कि इस मामले पर एसआईटी का गठन करके नए सिरे से जांच करवाई जाए। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग, संगठन सचिव उमेद लोहान, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, विधायक आदित्य देवीलाल, करण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य शामिल हुए।

13 पत्रकारों से बात करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बड़शामी व अन– फोटो : मोतिगरपुर स्वास्थ्य केंद्र के बिजली बोर्ड के पास खुले तार।

[ad_2]
मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा : अभय

Gurugram News: सरपंच एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात  Latest Haryana News

Gurugram News: सरपंच एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात Latest Haryana News

Hisar News: हांसी में चीनी डोर में उलझा मासूम, पैर पर लगा गहरा कट  Latest Haryana News

Hisar News: हांसी में चीनी डोर में उलझा मासूम, पैर पर लगा गहरा कट Latest Haryana News