in

मेरी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले भ्रम में, कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं: शिवकुमार – India TV Hindi Politics & News

मेरी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले भ्रम में, कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं: शिवकुमार – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : PTI
डीके शिवकुमार

उडुपी (कर्नाटक):  कर्नाटक में तमाम सियासी अटकलों को विराम देते हुए उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी और गांधी परिवार के प्रति कोई उनकी निष्ठा पर सवाल उठाता है तो वह भ्रम में है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में 2028 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापस आएगी। 

शिवकुमार हाल में दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ हुई अपनी बैठक और इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के संबंध में राजनीतिक हलकों, विशेषकर सत्तारूढ़ पार्टी में चर्चाओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

मैंने कोई शर्त नहीं रखी 

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैंने कोई शर्त नहीं रखी है और कोई शर्त रखने की जरूरत भी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहती है, मैं उसके अनुसार काम करता हूं। शर्तें रखना या ब्लैकमेल करना मेरे खून में नहीं है। मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं।’’ शिवकुमार ने यह बात उनकी दिल्ली यात्रा और पार्टी नेताओं पर कुछ शर्तें रखने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। 

कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आएगी

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई भी, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के प्रति मेरी निष्ठा पर सवाल उठाता है, तो यह उसका भ्रम है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या ढाई साल के सत्ता बंटवारे के ‘फॉर्मूले’ के बारे में अटकलें झूठी हैं, शिवकुमार ने केवल इतना कहा, ‘‘मैं केवल 2028 में ही इस पर कह सकता हूं। कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आएगी।’’ 

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं शिवकुमार

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं और उन्होंने इस पद को लेकर अपनी महत्वाकांक्षा को किसी से छुपाया नहीं है। मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी तथा कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में कामयाब रही एवं उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया। उस समय कुछ खबरें आई थीं कि समझौते के तहत शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। (इनपुट-भाषा)

#

Latest India News



[ad_2]
मेरी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले भ्रम में, कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं: शिवकुमार – India TV Hindi

रियाल में आई गिरावट तो इस देश ने एक झटके में हटा दिया अपना वित्त मंत्री, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान – India TV Hindi Today World News

रियाल में आई गिरावट तो इस देश ने एक झटके में हटा दिया अपना वित्त मंत्री, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान – India TV Hindi Today World News

34 की उम्र में दिखेंगी 24 से जवां, ट्राई करें पूजा हेगड़े का फिटनेस और डाइट प्लान Health Updates

34 की उम्र में दिखेंगी 24 से जवां, ट्राई करें पूजा हेगड़े का फिटनेस और डाइट प्लान Health Updates