{“_id”:”69de1a5c811b0525700c9b1c”,”slug”:”haryana-civic-polls-2026-nayab-singh-saini-faces-test-as-bjp-aims-to-wins-in-key-municipal-corporations-2026-04-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेरा शहर, मेरी सरकार: भाजपा को पिछली जीत दोहराने की चुनौती, सैनी की भी परीक्षा; विपक्ष मजबूत पर बदले समीकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।(फाइल फोटो) – फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सात निकायों में घोषित चुनाव भाजपा के लिए सिर्फ स्थानीय सत्ता का प्रश्न नहीं, बल्कि व्यापक राजनीतिक संदेश देने का अवसर भी हैं। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों को विशेष रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि ये चुनाव राज्य की नायब सरकार के लिए एक तरह की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है।
Trending Videos
नायब सरकार को राज्य की सत्ता में स्थापित हुए डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पिछली सफलताओं को दोहराने की है। पिछले नगर निगम चुनावों में पार्टी ने 11 में से दस सीटों पर मेयर पद जीतकर अपना मजबूत आधार दिखाया था।
ऐसे में इस बार अपेक्षाएं और अधिक बढ़ गई हैं। पार्टी का लक्ष्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि अपने विजयी रथ को निरंतर आगे बढ़ाना है, ताकि यह संदेश जाए कि शहरी क्षेत्रों में भी उसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।
[ad_2]
मेरा शहर, मेरी सरकार: भाजपा को पिछली जीत दोहराने की चुनौती, सैनी की भी परीक्षा; विपक्ष मजबूत पर बदले समीकरण