मेयर ने सड़क हादसे में घायल युवती को पहुंचाया अस्पताल: लोगों की मदद से युवती को गाड़ी से निकाला, अस्पताल में इलाज शुरू – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में एक सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार एक लड़की घायल हो गई। जिसे वहां से गुजर रहे चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने तुरंत अपनी कार के जरिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने तुरंत उसे फर्स्ट एड दिलवाई। अली घायल लड़की का अस्पताल में इलाज में चल रहा है। लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, इस संबंधी उन्होंने दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए है। हालांकि उनसे संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि मेयर ने दो जो वीडियो शेयर किए है। उसमें में क्या दिखा है वह आप जानिए –
पहले वीडियो में लड़की कार को कार से निकाला पहले वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। इसमें साफ दिखता है कि हादसा चंडीगढ़ में हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक टैक्सी नंबर की कार को किसी अन्य व्हीकल ने हिट किया, जिसमें कार सवार लड़की घायल हो जाती है। इसी बीच वहां से मेयर अपनी गाड़ी से गुजर रहे होते हैं। वह तुरंत अपनी कार रोककर मदद के लिए आगे आते हैं। वह पूछते है कि ड्राइवर ठीक है। इसके बाद वह लोगों की मदद से लड़की को कार से निकालते हैं। साथ ही अपनी सरकारी कार के पीछे वाली साइड में बिठाते हैं। फिर उनकी टीम सीधे अस्पताल के लिए निकल जाती है।

[ad_2]
मेयर ने सड़क हादसे में घायल युवती को पहुंचाया अस्पताल: लोगों की मदद से युवती को गाड़ी से निकाला, अस्पताल में इलाज शुरू – Chandigarh News