[ad_1]
सोमवार को मारकंडा नदी का जलस्तर घटता बढ़ता रहा लेकिन बेगना नदी उफान पर आकर मुलाना क्षेत्र के लिए आफत बन गई। किनारों से ऊपर बहता पानी खेतों में घुस गया और कई मार्ग जलभराव की चपेट में आए। पंचकूला से यमुनानगर (एनएच 344) पर कालपी फ्लाईओवर से ब्राह्मणमाजरा, लिंक मार्ग नहौनी–टमनौली मार्ग, साहा–नहौनी फ्लाईओवर की सर्विस लेन, ब्राह्मण माजरा–नहौनी सड़क और गोला–टमनौली मार्ग के ऊपर से काफी तेज बहाव से पानी बह रहा था। जिसके चलते प्रशासन को ट्रैफिक एक ही लेन से चलाना पड़ा। राजमार्ग के किनारे बने ढाबे और दुकानें भी पानी में समा गईं। खेतों में भरे पानी ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
[ad_2]
Source link



