मुजफ्फरनगर के लिए:::::::::: डिवाइडर से टकराकर कार नहर में गिरी, बरात में जा रहे पांच युवक बचे Latest Sonipat News

खरखौदा (सोनीपत)। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर रोहणा गांव के पास सोमवार दोपहर दो बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर एनसीआर वाटर चैनल में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में बैठे पांचों युवक सुरक्षित हैं। हादसे के दौरान दो युवक कार से उछलकर बाहर जा गिरे तो एक रेलिंग की वजह से नहर में गिरने से बच गया।

झज्जर के मॉडल टाउन निवासी रोहित जिले के गांव सुभाना निवासी मोहित, कासनी गांव के जीतू और रोहतक के बलियाना गांव के मनीष के जीतू के साथ कासनी गांव के ही रहने वाले अपने साथी सचिन की बरात में मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। ऑल्टो कार को मोहित चला रहे थे।

जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर रोहणा गांव के पास पहुंचे तो पुल पर कार चढ़ाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलट गई। इस दौरान दो युवक कार से उछलकर सड़क पर जा गिरे जबकि एक रेलिंग की वजह से नहर में गिरने से बच गया।

दो युवक कार सहित नहर में जा गिरे। कार का शीशा खुला होने की वजह से दोनोें युवक भी बाहर निकल आए मगर उनकी कार डूब गई। जांच अधिकारी संजय का कहना है कि सभी युवक प्राथमिक उपचार लेने के बाद अपने-अपने घर चले गए हैं। उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

मुजफ्फरनगर के लिए::::::::::
डिवाइडर से टकराकर कार नहर में गिरी, बरात में जा रहे पांच युवक बचे