मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का किया शुभारंभ Latest Haryana News

[ad_1]


मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बड़ागढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप 2025 का उद्घाटन किया।
हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप -2025 में पूरे प्रदेश के 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, स्विमिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यमंत्री ने इस मॉडर्न स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फोर लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से एथलेटिक्स जैसी मूलभूत खेलों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर खेल की शुरुआत दौड़ से होती है और जब दौड़ की शुरुआत आधुनिक ट्रैक से होगी तो तो उसके परिणाम भी विश्वस्तरीय होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 साल पहले राज्य सरकार ने पूरे राज्य में खेल सुविधाओं को विकसित करने का संकल्प लिया था।। इसी के तहत खेल विभाग का बजट भी दोगुना से ज्यादा कर दिया गया है7 इस वित्त वर्ष के बजट में खेलों के लिए 589 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा वर्तमान में राज्य में तीन राज्य स्तरीय खेल स्टेडियम, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्टेडियम, 181 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 114 हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

[ad_2]

Source link