in

मार्केट में जॉब के मौके बढ़े, 14 लाख लोगों को मिली नौकरी, कंपनियों की पहली पसंद बने ऐसे लोग – India TV Hindi Business News & Hub

मार्केट में जॉब के मौके बढ़े, 14 लाख लोगों को मिली नौकरी, कंपनियों की पहली पसंद बने ऐसे लोग – India TV Hindi Business News & Hub

[ad_1]

Photo:FREEPIK जॉब

नई नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में कंपनियां जमकर भर्तियां कर रही हैं। यह जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के डेट से मिली है। EPFO के अनुसार, नवंबर, 2024 में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में 14.63 लाख नए लोगों को नौकरी मिली। यह सालाना आधार पर 4.88 प्रतिशत अधिक है। निश्चित वेतनमान पर रखे जाने वालों के कर्मचारियों के आंकड़ों (पेरोल) से यह जानकारी मिली। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुद्ध रूप से पीएफ अंशधारकों की संख्या में वृद्धि रोजगार के अवसर बढ़ने और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। इसे ईपीएफओ की प्रभावी पहुंच पहलों से बल मिला है। मंत्रालय ने कहा कि मासिक आधार पर, अक्टूबर 2024 की तुलना में शुद्ध रूप से सदस्यों की वृद्धि 9.07 प्रतिशत रही। 

इन राज्यों में नौकरियों के मौके बढ़ें 

नवंबर माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से कुल सदस्यों में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। यानी इन राज्यों में अधिक संख्या में नौकरी ढूंढने वालों को नौकरी मिली। नौकरी का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़े तैयार करना और कर्मचारी रिकॉर्ड को अद्यतन करना एक सतत प्रक्रिया है। 

2.40 लाख महिलाओं को भी मिली नई नौकरी 

आंकड़ों के स्त्री-पुरूष आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर, 2024 के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख महिलाएं हैं। अक्टूबर, 2024 की तुलना में इसमें 14.94 प्रतिशत की वृद्धि है वहीं नवंबर, 2023 से तुलना करने पर सालाना वृद्धि 23.62 प्रतिशत है। इसके अलावा, नवंबर के दौरान शुद्ध रूप से जोड़ी गयी महिला सदस्यों की संख्या 3.13 लाख रही, जो अक्टूबर 2024 के मुकाबले 12.16 प्रतिशत जबकि पिछले साल नवंबर से 11.75 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि महिला सदस्यों की संख्या में वृद्धि अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है। 

आंकड़ों के राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शुद्ध सदस्य वृद्धि लगभग 59.42 प्रतिशत है, जिससे माह के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8.69 लाख शुद्ध सदस्य जुड़े। सभी राज्यों में, महाराष्ट्र नवंबर के दौरान शुद्ध रूप से 20.86 प्रतिशत सदस्य जोड़कर अग्रणी है। 

18-25 आयु वर्ग के पेशेवरों की सबसे अधिक मांग 

ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में लगभग 8.74 लाख नए सदस्यों का पंजीकरण किया, जो एक साल पहले के इसी महीने की तुलना में 18.80 प्रतिशत और यह अक्टूबर, 2024 के मुकाबले 16.58 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का एक महत्वपूर्ण पहलू 18-25 आयु वर्ग का दबदबा होना है। इस आयु वर्ग में 4.81 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो नवंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 54.97 प्रतिशत है। नवंबर, 2024 में 18-25 वर्ष आयु वर्ग में शुद्ध रूप से 5.86 सदस्य जोड़े गये थे, जो अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहले की प्रवृत्ति के अनुरूप है, जो यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं। इनमें भी मुख्य रूप से वे हैं जो पहली बार नौकरी तलाश रहे हैं। 

Latest Business News



[ad_2]
मार्केट में जॉब के मौके बढ़े, 14 लाख लोगों को मिली नौकरी, कंपनियों की पहली पसंद बने ऐसे लोग – India TV Hindi

12GB RAM और पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा iQOO Neo 10R, जानें कितनी होगी कीमत Today Tech News

12GB RAM और पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा iQOO Neo 10R, जानें कितनी होगी कीमत Today Tech News

धूम्रपान करने से सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता है खतरा? जानें क्या है पूरा सच Health Updates

धूम्रपान करने से सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता है खतरा? जानें क्या है पूरा सच Health Updates