[ad_1]
“_id”:”6709b4dc5e9b6b997b06e494″,”slug”:”worship-of-mother-siddhi-is-fruitful-anu-karnal-news-c-18-1-knl1004-497014-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मां सिद्धि की अराधना फलदायी : अनु”,”category”:”title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:59 AM IST
करनाल। इंदिरा कॉलोनी में घर घर की गई नवरात्र की आखिरी दिन की कथा में अनु नरवाल ने कहा कि मां सिद्धि की जो भक्त विधि विधान से पूजा करते हैं, उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है। शिव भगवान को सिद्धि दात्री से ही सभी सिद्धियां प्राप्त हुई थी। तृप्ति गुप्ता ओर रीता गुप्ता के घर हुई कथा में मां दुर्गा की पूजा की। इससे पूर्व सुबह नारी शक्ति मंच की महिलाओं व अन्य महिलाओं ने अपने घरों में कंजक पूजन किया। विधि विधान से कई महिलाओं ने अपने-आप ने घरों में हवन किया। बाद में नौ कन्याओं को भोजन करवाया गया। पूरी, नारियल, हलवा, काले चने का माता रानी को भोग लगाया। इसके बाद कन्याओं को कलेवा बांधकर उनके चरण धोकर उन्हें भोजन दिया गया। इस अवसर पर गीतिका कथूरिया शालू अरोड़ा, सुनीता ,सीमा, सरला, डाक्टर अंजू अरोड़ा, भारती गुप्ता मीनिंग दीपिका रविता भारतीय अरोड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
[ad_2]
मां सिद्धि की अराधना फलदायी : अनु
