मां-पिता ITBP में अधिकारी: बेटा ड्रग्स के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार, बीटेक पास आरोपी ने बताया क्यों बना तस्कर Chandigarh News Updates

[ad_1]

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आए आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के बेटे को 10.1 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जीरकपुर के बलटाना का रहने वाला अभिषेक चंदेल है। एएनटीएफ ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos



पुलिस के अनुसार अभिषेक चंडीगढ़ में नशे की खेप सप्लाई करने आया था। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की। इस दौरान आई-20 कार में सवार संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन को घेर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10.1 ग्राम आइस बरामद हुई।

[ad_2]
मां-पिता ITBP में अधिकारी: बेटा ड्रग्स के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार, बीटेक पास आरोपी ने बताया क्यों बना तस्कर