मां की बीमारी से परेशान 2 भाइयों ने किया सुसाइड: दिल्ली कंपनी में फ्रीजर से निकालकर केमिकल पिया; सोनीपत में एक चिता पर अंतिम संस्कार – Sonipat News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के सोनीपत जिले में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक परेशानियों और मां की लगातार बिगड़ती सेहत से मानसिक तनाव में आए दो सगे भाइयों ने सुसाइड कर लिया। दोनों दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं दोनों ने कंपनी के फ्रीजर से निकाल कर केमिकल पी लिया। हालात बिगड़ने पर कंपनी स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल लेकर दौड़े। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ दो भाइयों की चिता जली तो हर आंख नम हो गई। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… एक चिता पर अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गांव गांव प्याऊ मनियारी में दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य हर किसी को भीतर तक झकझोर गया। एक ही चिता पर दो जवान बेटों को विदा करते माता-पिता का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो सका। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर आंख आंसुओं से भरी नजर आई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। बीमार मां और पिता के लिए यह सदमा असहनीय है। जो बेटे घर का सहारा थे, वही अब हमेशा के लिए साथ छोड़ गए। गांव के लोग भी इस हादसे को लेकर गहरे शोक में हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. करनाल में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी बाइक को टक्कर:दो व्यक्तियों की मौत, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, वाहन जब्त करनाल जिले के घरौंडा में रेस्ट हाउस के नजदीक मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घरौंडा से शेखपुरा खालसा की ओर जा रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
मां की बीमारी से परेशान 2 भाइयों ने किया सुसाइड: दिल्ली कंपनी में फ्रीजर से निकालकर केमिकल पिया; सोनीपत में एक चिता पर अंतिम संस्कार – Sonipat News