{“_id”:”692a6d97f69da0e1310eaf76″,”slug”:”mother-and-her-lover-killed-then-son-brings-bodies-to-police-station-in-pickup-in-sirsa-2025-11-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मां और उसके प्रेमी का कत्ल: रात में पड़ोसी संग कमरे में ऐसे हाल में थी महिला; गुस्साए बेटे ने मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Sirsa murder – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरवार रात महिला का प्रेमी उसके घर आया, जहां मां को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटा तैश में आ गया। इसके बाद बेटे-बहू ने मिलकर मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
Trending Videos
इसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपी राजकुमार दोनों के शवों को पिकअप में लादकर सदर थाने पहुंचा। पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। दोनों के शव पिकअप में पड़े हैं।
यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने लेखराज के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
[ad_2]
मां और उसके प्रेमी का कत्ल: रात में पड़ोसी संग कमरे में ऐसे हाल में थी महिला; गुस्साए बेटे ने दोनों को मार डाला