महेंद्रगढ़: हृदय गति रुकने से आईटीबीपी जवान की मौत haryanacircle.com

[ad_1]


मारोली के आईटीबीपी जवान की हृदय गति रुकने से नोएडा में मौत हो गई। वे अमृतसर में तैनात थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव मारोली में किया गया। जवान को आईटीबीपी की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मारोली निवासी करीब 53 वर्षीय अमर सिंह आईटीबीपी में अमृतसर में जीडी कांस्टेबल पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उसे अमृतसर ले जाया गया वहां से नोएडा लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जवान का रविवार सुबह अंतिम संस्कार गांव के स्वर्ग आश्रम में किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। गांव के सरपंच भीम सिंह ने बताया कि वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। शहीद के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। तीनों ही शादीशुदा हैं। शहीद के पिता बुधराम ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: हृदय गति रुकने से आईटीबीपी जवान की मौत