[ad_1]
राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शपथ समारोह और रैली का भी आयोजन किया गया। यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजकीय महाविद्यालय लगातार नशामुक्ति जागरूकता अभियान चला रहा है। महाविद्यालय में अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूकता शपथ दिलाई गई। इसके बाद विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशा से स्वतंत्र विषय पर एक नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों से कहा कि देश में नशे के प्रति युवाओं में बढ़ती हुई लत बेहद खतरनाक है। आज युवा इस नशे की लत में संलिप्त हैं, जिसकी वजह से हम सब की जिम्मेदारी है कि युवा पीढ़ी को इसके लिए जागरूक करना होगा।
[ad_2]
महेंद्रगढ़: विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र थीम पर निकाली रैली, छात्रों को दिलाई शपथ