[ad_1]
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए सत्र के शुभारंभ पर वैदिक रीति रिवाजों से यज्ञ-हवन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नये सत्र के शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण में वैदिक रीति से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ-हवन में महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टॉफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्रोच्चार कर हवन में आहुति डाली। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि हवन करवाने से वातावरण निर्मल होता है। भारतीय संस्कृति में हवन का आयोजन न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह सामूहिक मंगलकामना का अवसर भी होता है। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और समस्त महाविद्यालय परिवार के स्टाफ सदस्यों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
[ad_2]
महेंद्रगढ़: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए सत्र के शुभारंभ पर वैदिक रीति-रिवाजों से किया यज्ञ-हवन



