महेंद्रगढ़ में रिटायर्ड आईएएस भी उतरे चुनावी मैदान में: विकास यादव बोले-नारनौल विधानसभा से वे प्रबल दावेदार, कांग्रेस से कर रहे टिकट मांग – Narnaul News Latest Haryana News

[ad_1]

नारनौल में रिटायर्ड आईएएस विकास यादव जानकारी देते हुए।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के नारनौल में रिटायर्ड आईएएस विकास यादव ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वे चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने आज यहां पत्रकारों से बातचीत की।

.

जमीनी हकीकत की है जानकारी

उन्होंने कहा कि वे नारनौल शहर के साथ लगते गांव मीरपुर के रहने वाले हैं तथा एक अधिकारी रहने के कारण उनको जमीनी हकीकत पता है, इसलिए वे रिटायरमेंट के बाद सरकार में अपनी भागीदारी देकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के साथ काफी भेदभाव किया है। विकास के नाम पर इस क्षेत्र को कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं लागू कर दी, जिससे लोग परेशान हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा केवल घोषणाएं

इनमें प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से लोग परेशान हैं तथा सरकार ने इनको सुधारने की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज जनता ने भी मौजूदा भाजपा सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा केवल घोषणाएं की गई हैं, उन पर इम्प्लीमेन्ट नहीं हुआ। जिसके कारण लोगों को सरकार की घोषणाओं का कोई फायदा ही नहीं मिला।

[ad_2]

Source link