महेंद्रगढ़: बाघोत में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, काफी संख्या में पहुंचे लोग haryanacircle.com

[ad_1]


गांव बाघोत के बाधेश्वर धाम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान कथा में पहले दिन कथा व्यास आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। कथा व्यास महाराज ने परीक्षित जन्म सुखदेव आगमन की कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। उन्होंने बताया कि पांडव के पुत्र अर्जुन, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु, अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा जो राजा विराट की पुत्री थी। वह अभिमन्यु को ब्याही गई थी।

उन्होंने बताया कि युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। लेकिन वे पांडव ना होकर द्रोपदी के पांच पुत्र थे। जानबूझकर चलाए गए इस अस्त्र से उन्होंने उत्तरा को अपना निशाना बनाया। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा उस समय गर्भवती थी। बाण लगने से उत्तरा का गर्भपात हुआ और गर्भपात होने से परीक्षित का जन्म हुआ। इस दौरान कृष्ण शास्त्री नावां, मास्टर पुरुषोत्तम, राजकुमार, मनोज, विकास अत्री, मनीष, प्रिंस, दीपांशु, सचिन, प्रेरणा, मधुबाला, सरोज, रजनी, सुनीता, देवकी, राजबाला सहित अन्य मौजूद रहे।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: बाघोत में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, काफी संख्या में पहुंचे लोग