महेंद्रगढ़: प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु haryanacircle.com

[ad_1]


राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार मोहल्ला काठमंडी से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में यजमान ओमप्रकाश तायल ने अपने परिवार सहित भाग लिया। ठाकुर जी की आरती एवं चंदन तिलक के बाद प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ हुई।

ढोल-मर्दंग की धुन, मंजीरों की ताल और ‘राधे-राधे’ के गूंजते जयकारों से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भक्त नाचते-गाते अपने इष्ट देव का स्मरण करते दिखाई दिए। प्रभात फेरी का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु