{“_id”:”6943f4f59cfcefd7420e0856″,”slug”:”video-illegal-parking-near-bus-stand-sealed-2025-12-18″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महेंद्रगढ़: नगर पालिका कनीना की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास अवैध पार्किंग सील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नगर पालिका कनीना की टीम ने वीरवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने एक गली में संचालित निजी पार्किंग को सील कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के समीप एक निजी पार्किंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच के बाद मौके पर पहुंची नगर पालिका टीम ने पाया कि पार्किंग संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं था।
पार्किंग संचालक दीपक हाल ही में सड़क हादसे में घायल हो गया था। जबकि मौके पर उसका पिता महावीर उपस्थित मिला जो किसी प्रकार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते पार्किंग को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि यदि एक माह के भीतर पार्किंग संचालक अपना स्पष्टीकरण या वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कनीना क्षेत्र में कहीं भी अवैध पार्किंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका सचिव कपिल, कनिष्ठ अभियंता राकेश, मोहित, सफाई इंचार्ज सुरेंद्र जोशी, विक्की जमादार सहित नगर पालिका का अन्य स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।
वहीं पार्किंग संचालक के पिता महावीर ने नगर पालिका की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि उनके निजी प्लॉट में खड़े वाहन उनके रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां किसी प्रकार की कोई पार्किंग संचालित नहीं की जा रही है और नगरपालिका कर्मचारियों की ओर स गलत कार्रवाई की गई है।
[ad_2]
महेंद्रगढ़: नगर पालिका कनीना की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास अवैध पार्किंग सील