[ad_1]
जननायक जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिला प्रधान राजकुमार खातोद की अध्यक्षता में स्थानीय सिंघाना मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राव ओम प्रकाश इंजीनियर विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में हाल ही में पार्टी में नियुक्त हुए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालड़ी, प्रदेश सचिव रामकुमार मकसुसपुर, प्रदेश संयुक्त सचिव सिकंदर गहली, विशेष आमंत्रित सदस्य हरचंद तोबड़ा, सुरेश शास्त्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हजारी लमोरा, रामकुमार रावत का फूल माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी में 60 नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
[ad_2]
महेंद्रगढ़: जेजेपी की जिला स्तरीय बैठक नारनौल में संपन्न, 60 पदाधिकारी नियुक्त



