महेंद्रगढ़: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन, मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत haryanacircle.com

[ad_1]


शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने 12 पंजीकृत जबकि 4 अन्य लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मारपीट और निजी बसों में सीएम के आदेशों की अवहेलना पर मंत्री ने शिकायकर्ता से कहा कि बता देना उनको अगर किसी के साथ बदतमीजी करी तो टांग देंगे।
बता दें कि शाम साढ़े तीन बजे बैठक शुरू हुई जिसमें में विधायक कंवर सिंह, एसपी पूजा वशिष्ठ, सीटीएम, सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों से अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पारिवारिक, जमीन, सड़क निर्माण, जलभराव, बिजली कनेक्शन, बस पास, पेड़ काटने, गांव का नक्शा आदि प्रकार की समस्याएं रखी गई। गांव पाली से महिला नेहा की ससुराल पक्ष के साथ अनबन चल रही थी। अब उनका समाधान हो गया और मंत्री ने लिखित सहमति लेने का आदेश दिया। इसके बाद नारनौल से जोहड़ ओवरफ्लो की की समस्या दी। इसमें नगर आयुक्त की ओर से 5 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर समस्या का समाधान कराया गया। इसी तरह नानगवास निवासी रणजीत ने गांव में मैपिंग की शिकायत दी थी और इसमें जमीन का नक्श ठीक नहीं था। इसका भी विभाग की ओर से समाधान किया गया। इसके अलावा शहर में बढ़ रही मारपीट की घटनाओं का मुद्दा भी प्रदीप की ओर से उठाया गया। इस पर मंत्री ने एसपी पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और इस प्रकार की घटनाओं में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मारपीट और निजी बसों में सीएम के आदेशों की अवहेलना पर मंत्री ने कहा कि बता देना उनको अगर किसी साथ बदतमीजी करी तो टांग देंगे।को रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन, मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत