महेंद्रगढ़: गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया खंड स्तरीय कार्यक्रम haryanacircle.com

[ad_1]


शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड के राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला के मार्गदर्शन किया गया। इसमें निबंध लेखन, श्लोक उच्चारण, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, संवाद, भाषण आदि गतिविधियां करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने सुंदर चित्र बनाए तो किसी ने गीता पर निबंध लिखा। इसी तरह विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद का भी सुंदर चित्रण किया। निर्णायक मंडल की ओर से अब इनका परिणाम जारी किया जाएगा और प्रथम तीन विजेताओं को जिला स्तर पर जाने का मौका मिलेगा।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया खंड स्तरीय कार्यक्रम